फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Coldplay chosen Jasleen Royal as the only artist in India to open their Music of the Spheres tour

Coldplay: काउंटडाउन शुरू! भारत में म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स टूर शुरू करेंगी जसलीन रॉयल, फैंस में गजब का उत्साह

Sat, 11 Jan 2025 10:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Jan 2025 10:17 PM IST
सार

 कोल्डप्ले ने हाल ही में पंजाबी सिंगर जसलीन रॉयल को भारत में अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स टूर की शुरुआत करने वाली अकेली भारतीय कलाकार के तौर पर चुना है। सिंगर इस कॉन्सर्ट के लिए काफी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
Coldplay chosen Jasleen Royal as the only artist in India to open their Music of the Spheres tour
जसलीन रॉयल - फोटो : इंस्टाग्राम @jasleenroyal

विस्तार

भारत में काउंटडाउन शुरू हो गया है।  पॉप सेंसेशन और चार्ट-टॉपर, जसलीन रॉयल कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स टूर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। केवल एक हफ्ते से कम का समय बचा है, उसके बाद देशभर में हर तरफ कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का जादू देखने को मिलेगा। जसलीन ने अपने हालिया पोस्ट से फैंस का उत्साह भी दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन


कॉन्सर्ट के लिए तैयार हैं जसलीन
हाल ही में, सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट के लिए नोट्स के साथ अपनी तैयारी की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘लाइफ लेटली। सिंग, स्लीप, कडल, रिपीट। वन वीक टू गो फॉर द कोल्डप्ले- म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स इंडिया टूर।’ जसलीन भारत की लोकप्रिय पॉप आइकन हैं। आने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में  जसलीन रॉयल का लेटेस्ट ट्रैक साहिबा है।
विज्ञापन


यूजर्स की मिली यह प्रतिक्रिया
जसलीन के हालिया पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर पूछा कि अब उनका अगला गाना कब आएगा। एक यूजर ने लिखा, 'आपको लाइव देखने का बेसब्री से इंतजार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरा दिन आपके गानों से ही शुरू होता है। सच में आपको देखने का बेसब्री से इंतजार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगिंग के साथ यह काम भी करेंगी जसलीन
 जसलीन कॉन्सर्ट में गाने के साथ-साथ उसे परफॉर्म, कम्पोज, सॉन्ग राइटिंग और प्रोड्यूसिंग भी करेंगी। यही नहीं, यह दावा भी किया जा रहा है कि जसलीन इस कॉन्सर्ट में एकमात्र भारतीय गायिका होंगी। जसलीन अपने फैंस को आने वाले कॉन्सर्ट को लेकर अपनी तैयारी के बारे में पूरी तरह से अपडेट करती हैं। वह इस कॉन्सर्ट को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं।


चंद मिनटों में बिके टिकट
बता दें कि भारत में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस की दीवानगी का ऐसा आलम है कि कॉन्सर्ट की टिकटें चंद मिनटों में बिक गईं। फैंस के क्रेज को देखते हुए बुक माय शो ने लोगों के लिए बोनस टिकटों की घोषणा की है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed