फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   CM Himanta Biswa Sarma Confirms Singer Zubeen Garg Post Mortem Has Been Completed In Singapore

Zubeen Garg: जुबीन के निधन की जांच करवाएगी असम सरकार, सीएम सरमा ने दी जानकारी; जल्द भारत लाया जाएगा गायक का शव

Sat, 20 Sep 2025 10:16 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 20 Sep 2025 10:16 AM IST
सार

Zubeen Garg Post Mortem: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि जुबीन गर्ग के शव को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
CM Himanta Biswa Sarma Confirms Singer Zubeen Garg Post Mortem Has Been Completed In Singapore
हिमंत बिस्वा सरमा और जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गायक जुबीन गर्ग के निधन पर लगातार सिंगापुर के अधिकारियों से संपर्क में हैं। अब मुख्यमंत्री ने ये जानकारी दी है कि जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और उनके शव को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जा रहा है। साथ ही सीएम ने सिंगर के मौत की राज्य सरकार द्वारा जांच करवाए जाने की भी जानकारी दी।

विज्ञापन

सीएम ने एक्स पर दी जानकारी
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, ‘हमारे प्रिय ज़ुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम सिंगापुर में पूरा हो गया है। अब उनके पार्थिव शरीर को भारतीय दूतावास के अधिकारियों की उपस्थिति में उनके साथ आई टीम शेखर ज्योति गोस्वामी, संदीपन गर्ग और सिद्धार्थ शर्मा (प्रबंधक) को सौंपा जा रहा है।’ इसके साथ ही सीएम ने ये भी बताया कि असम सरकार जुबीन गर्ग की मौत की जांच भी कराएगी।

विज्ञापन

 


सिंगर के परिवार से मिलने पहुंचे थे सीएम
इससे पहले सिंगर की मौत की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री जुबीन गर्ग के परिवार से मिलने उनके घर भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने पीटीआई से बातचीत में बताया था कि गायक बिना लाइफ जैकेट के तैरने गए थे। सिंगर समेत कुल 18 लोग नौका यात्रा पर गए थे। इसके कुछ देर बाद जुबीन का शव समुद्र में तैरते हुए पाया गया। लाइफ गार्ड्स ने उन्हें तुरंत सीपीआर भी दिया। फिर उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

सरुसजाई स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा शव
सीएम बिस्वा ने यह भी बताया था कि गायक के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए सरुसजाई स्टेडियम में रखा जाएगा। साथ ही बोले कि गायक के पार्थिव शरीर के आने के बाद अन्य सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। वहीं दिवंगत गायक के परिवार ने कहा कि जुबीन गर्ग राज्य के लोगों के हैं, इसलिए वे ही तय करेंगे कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed