फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   chiyaan vikram drop new look from thangalaan film to release on 15 august reports pushpa 2 the rule postpone

Thangalaan: 'थंगलान' से सामने आई अभिनेता विक्रम की नई झलक, फिल्म की रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा!

Thu, 13 Jun 2024 01:36 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 13 Jun 2024 01:36 PM IST
सार

'थंगलान' की रिलीज की तारीख को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। वहीं इस बीच अभिनेता विक्रम ने फिल्म से अपना नया लुक साझा किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
chiyaan vikram drop new look from thangalaan film to release on 15 august reports pushpa 2 the rule postpone
थंगलान - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता विक्रम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थंगलान' को लेकर चर्चा में हैं। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं अब फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज के बारे में कई चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म की आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं इस बीच अब विक्रम ने फिल्म से अपनी नई झलक साझा की है, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


 

विक्रम की नई झलक
अभिनेता विक्रम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'थंगलान' से एक मोनोक्रोम तस्वीर के जरिए अपनी नई झलक साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रोमांचक समय, थंगालान।' तस्वीर में वे पगड़ी पहने और दाढ़ी रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। वे कैमरे की तरह गंभीर भाव से घूर रहे हैं। अब दर्शकों को फिल्म पर मिले नए अपडेट पर खुशी हो रही हैं, क्योंकि कुछ दिनों से फिल्म की रिलीज में संभावित देरी होने की खबरें सामने आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म
इस बीच चर्चा है कि फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज के लिए भी तारीख तय कर ली है। हालांकि, फिल्मांकन पिछले साल पूरा हो गया था, लेकिन 'थंगलान' की अभी तक कोई निश्चित रिलीज तिथि तय नहीं हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि अधूरी शूटिंग के कारण अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज में देरी हो सकती है। इस संभावित देरी से 'थंगलान' को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन

फिल्म में होगा जीवी प्रकाश का संगीत
संगीतकार जीवी प्रकाश फिल्म के लिए स्कोरिंग कर रहे हैं। 'थंगलान' का निर्देशन पा रंजीत ने किया है और यह पहली बार है कि जीवी प्रकाश निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति और अन्य भी  मुख्य भूमिकाओं में हैं। नीलम प्रोडक्शंस के सहयोग से स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही 2डी और 3डी दोनों प्रारूपों में रिलीज होगी। हालांकि, अभी रिलीज की तारीख से निर्माताओं की ओर से पर्दा उठना बाकी है। यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जो कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed