फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chitrangda Singh will be seen in web series Khakee The Bengal Chapter and she is going to sign a new film soon

Chitrangda Singh: 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' में नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह, जल्द साइन करने वाली हैं एक फिल्म

Tue, 06 Aug 2024 02:10 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 02:10 PM IST
सार

चित्रांगदा सिंह जल्द ही वेब सीरीज 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' में दिखाई देंगी। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है।
 

विज्ञापन
Chitrangda Singh will be seen in web series Khakee The Bengal Chapter and she is going to sign a new film soon
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @chitrangda

विस्तार

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को हाल ही में, रिलीज हुए गाने 'हौली हौली' में अक्षय कुमार के साथ देखा गया, जिसके बाद लोगों को उनकी पुरानी फिल्म देसी बॉयज याद आ गई थी। खैर, अब दर्शकों को उनकी पुरानी फिल्म की यादों में डूबने की जरुरत नहीं है, क्योंकि चित्रांगदा सिंह जल्द ही वेब सीरीज 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

Chitrangda Singh will be seen in web series Khakee The Bengal Chapter and she is going to sign a new film soon
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @chitrangda

'खाकी: द बंगाल चैप्टर' का निर्माण नीरज पांडे करेंगे, जिनकी नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है और इसे दर्शकों की कमी से जूझना पड़ रहा है। 'खाकी: द बंगाल चैप्टर', 'खाकी: द बिहार चैप्टर' सीरीज का अगला भाग है। पहला सीजन साल 2022 में रिलीज हुआ था। इसमें निकिता दत्ता, अविनाश तिवारी, आशुतोष राणा, ऐश्वर्या सुष्मिता समेत कई कलाकारों ने काम किया था।

Payal Malik: पति अरमान मलिक के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हुईं पायल, यूजर बोले- 'अब तलाक कहां गया'

विज्ञापन
विज्ञापन

Chitrangda Singh will be seen in web series Khakee The Bengal Chapter and she is going to sign a new film soon
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @chitrangda

चित्रांगदा सिंह ने 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' पर हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि वो इस वेब सीरीज के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है। चित्रांगदा ने बताया कि वो जल्द ही एक फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगी, जिसे वो साइन करने वाली हैं। इसके अलावा एक और प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है।

Annu Aggarwal: 'एक कलाकार को साहसी होना चाहिए', फिल्म में टॉपलेस सीन देने पर बोलीं 'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल

विज्ञापन

Chitrangda Singh will be seen in web series Khakee The Bengal Chapter and she is going to sign a new film soon
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @chitrangda

चित्रांगदा सिंह पिछली बार 'गैसलाइट' फिल्म में दिखाई दी थीं। इसमें विक्रांत मैसी और सारा अली खान ने भी काम किया था। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। उन्होंने अपने अभी तक के करियर में काफी कम फिल्मों में काम किया है। इनमें बॉब बिस्वास, आई मी और मैं, ये साली ज़िंदगी, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, इंकार, साहेब, बीबी और गैंगस्टर 3 और बाजार समेत कुछ और फिल्में शामिल हैं।

Trishakti Silver Jubilee: ‘त्रिशक्ति’ के पूरे हुए 25 साल, मधुर भंडारकर की पहली फिल्म नहीं कर पाई थी कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed