फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhaava fame actor Vineet kumar singh blessed with baby boy

Vineet Kumar Singh: पिता बने 'छावा' फेम एक्टर विनीत कुमार, तीन दिन पहले पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

Sun, 27 Jul 2025 01:45 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:45 PM IST
सार

Vineet Kumar Singh Blessed With Baby Boy: 'छावा' फेम मशहूर अभिनेता विनीत कुमार सिंह के घर किलकारी गूंजी है और वो एक बेटे के पिता बन गए हैं। इस जानकारी को अभिनेता ने एक प्यारे से पोस्ट के जरिए शेयर किया है। 

विज्ञापन
Chhaava fame actor Vineet kumar singh blessed with baby boy
विनीत कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ - फोटो : विनीत कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ

विस्तार

विज्ञापन

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर ने बताया कि वह अब पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को अभिनेता ने बहुत ही प्यारे से पोस्ट के जरिए शेयर किया है, जिस पर मनोरंजन जगत से तमाम सितारे अभिनेता को बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि अभिनेता ने इस गुड न्यूज को तीन दिन बाद साझा किया है, यानी कि एक्टर की पत्नी रुचिरा सिंह ने 24 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। 

विनीत कुमार सिंह ने लिखा प्यारा नोट
'छावा' फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें ब्लू कलर से लिखा है कि दंपत्ति ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स में लिखा है कि अभिनेता और उनकी पत्नी रुचिरा सिंह का नन्हा सितारा। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘भगवान की कृपा बनी रहे। दुनिया भर में घूमकर, ‘सबसे छोटा सिंह आ गया है और वो अभी से हमारा दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है। इस अपार खुशी के लिए भगवान आपका शुक्रिया।’ अब विनीत कुमार सिंह के इस पोस्ट पर फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viineet Kumar Siingh (@vineet_ksofficial)


सेलेब्स ने दी बधाई
अभिनेता द्वारा इस खुशखबरी को शेयर करते ही उन्हें मनोरंजन जगत से तमाम बधाइयां मिल रही हैं। अभिनेता विक्रांत मेसी ने कहा कि बहुत-बहुत बधाई भाईसाहब। 'पंचायत' फेम फैसल मलिक उर्फ प्रह्लाद चा ने लिखा कि मुबारक हो। वहीं मनोज बाजपेयी ने कहा कि बधाई हो विनीत कुमार सिंह। इसके अलावा अन्य सेलेब्स ने भी अभिनेता को पिता बनने की बधाई दी है। इतना ही नहीं फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। 





विनीत कुमार सिंह का वर्कफ्रंट
विनीत कुमार सिंह को आखिरी बार 'जाट' फिल्म में देखा गया था। इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेता को खास पहचान विक्की कौशल अभिनीत 'छावा' से मिली, जिसमें उन्होंने कवि कलश की भूमिका अदा की थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं अभिनेता को हाल ही में 'रंगीन' वेब सीरीज में देखा गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed