फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Charu Asopa and Rajeev Sen after their divorce says We will remain cordial for our daughter Ziana

Rajeev Sen: 'बेटी जियाना हम दोनों की जिम्मेदारी है', चारु संग तलाक के बाद पहली बार बोले राजीव सेन

Wed, 14 Jun 2023 11:48 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Jun 2023 11:48 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा और भाई राजीव सेन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस चारु असोपा ने कुछ दिन पहले ही राजीव सेन के साथ तलाक ले लिया है और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Charu Asopa and Rajeev Sen after their divorce says We will remain cordial for our daughter Ziana
राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा और भाई राजीव सेन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस चारु असोपा ने कुछ दिन पहले ही राजीव सेन के साथ तलाक ले लिया है और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। चारु एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि व्लॉगर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी डेली लाइफ से जुड़े पल-पल की अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक्स पत्नी को याद करते हुए राजीव ने एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

तलाक के बाद राजीव ने पत्नी के लिए कही यह बात
अपने तलाक के बाद चारु ने अपने आगे की जिंदगी पर बात करते हुए कहा था, ‘और तलाक हो गया। राजीव हमेशा जियाना के पिता रहेंगे। वह जब चाहे जियाना से मिल सकते हैं।’ चारु और राजीव ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई थी। अब चारु के बाद राजीव को चारु की याद आई है और उन्होंने आगे चारु के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है।

Adipurush: आदिपुरुष के VFX पर खर्च हुए करोड़ों, तकनीक के आभाव में ऐसे हुई थी रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी जियाना के लिए हमेशा रहेंगे साथ
राजीव ने कहा, ‘जब मेरी बेटी की बात आती है तो मेरा प्यार खत्म नहीं होता। चारू और मैं दोस्त बने रहेंगे और हमारी बेटी के लिए एक-दूसरे का साथ देंगे क्योंकि हम दोनों के लिए ही हमारी बेटी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। एक पिता के रूप में अपनी बेटी को अपना ज्यादा से ज्यादा समय देना मेरे लिए ज्यादा जरूरी है और चारु भी यही चाहती है। मेरा प्यार और बिना शर्त का साथ हमेशा उनके लिए रहेगा।’

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने बेहद खास अंदाज में की पति सैफ की तरीफ, फैंस को याद आई 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू'

विज्ञापन

2019 में हुई थी दोनों की शादी
आपको बता दें कि तलाक से पहले राजीव और चारु ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाया था। राजीव का कहना था कि चारु ने उनसे अपनी पहली शादी छुपाई थी। जबकि चारु ने कहा था कि राजीव उन पर अक्सर शक किया करते थे। खैर, अब दोनों के बीच कड़वाहट खत्म हो गई है और बतौर पैरेंट्स वे साथ में बेटी जियाना की परवरिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed