{"_id":"666fc3fdb124aea2bb0ff859","slug":"chandu-champion-kartik-aaryan-discussed-his-perspective-on-box-office-numbers-of-movies-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: कार्तिक ने बताई'चंदू चैंपियन को करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानने की वजह, बोले- इसे याद रखा जाएगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kartik Aaryan: कार्तिक ने बताई'चंदू चैंपियन को करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानने की वजह, बोले- इसे याद रखा जाएगा
Mon, 17 Jun 2024 10:41 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:41 AM IST
सार
फिल्म रिलीज होने के बाद निर्माताओं से लेकर सितारों तक की नजर उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रहती है। इस मामले में कार्तिक आर्यन किस तरह सोचते हैं? हाल ही में उन्होंने अपने विचार बताए हैं।
विज्ञापन
चंदू चैंपियन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन दर्शकों के बीच गए। इस दौरान उन्होंने इसे अपने करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्म बताया। हालांकि, फिल्म जब रिलीज हो चुकी है तो इसे क्रिटिक्स से सकारात्मक रिव्यू मिले हैं, उनके अभिनय की भी तारीफ हो रही है, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म औसत प्रदर्शन ही कर रही है। फिल्म की सफलता उसके बॉक्स ऑफिस से ही मापी जाती है। बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक का नजरिया क्या है, हाल ही में उन्होंने बताया।
निर्माताओं को मिलना चाहिए फायदा
फिल्म की सफलता उसके बॉक्स ऑफिस नंबरों पर निर्भर करती है। ऐसे में 'चंदू चैंपियन' के बॉक्स ऑफिस को लेकर क्या कार्तिक वाकई चिंतित हैं? इस पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में कार्तिक ने कहा कि हर कोई चाहता है कि फिल्में मुनाफा दें। कार्तिक ने कहा कि जो भी संख्याएं हों, उन्होंने स्वीकार किया है। हालांकि, उन्होंने इस पर जोर दिया है कि जो भी नंबर हों, उनके निर्माताओं के लिए फायदेमंद होने चाहिए।
Pashmina Roshan : रोशन परिवार की विरासत आगे बढ़ाना चाहती हैं पश्मीना, खुद पर गर्व करने लायक करना चाहती हैं काम
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस सक्सेस पर क्या सोचते हैं कार्तिक?
उन्होंने आगे कहा कि एक बार जब उनके निर्माता और एक्जीबिटर्स उनकी फिल्मों से पैसा कमा लेते हैं, तो उनका काम पूरा हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र दबाव है जो उन पर है और बाकी सब केवल सुर्खियों के लिए हैं। उन्होंने माना कि फिल्म तगड़ी कमाई करे, यह कोई भी नापसंद नहीं करेगा, लेकिन वे इस तथ्य से सहमत हैं कि हर फिल्म पैसे कमाने वाली नहीं होगी। कार्तिक ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करना जारी रखने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन फॉर्मूले के बारे में अनिश्चितता को स्वीकार किया।
AbRam Khan: यूजर्स के निशाने पर फिर आए पैपराजी, शाहरुख के छोटे लाडले अबराम को घेरने पर हुई कड़ी निंदा
इस वजह से खास है चंदू चैंपियन
कार्तिक ने आगे कहा कि 'चंदू चैंपियन' उनके लिए सबसे चैलेंजिंग थी। वे इसे हमेशा संजोकर रखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग उनकी फिल्मोग्राफी में इस भूमिका को याद रखा जाएगा। साथ ही कहा कि इसकी कहानी काफी अहम है, जिससे लाखों लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' है। इसमें वह तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। साथ ही विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा उनके पास 'आशिकी 3' भी है।
Daniel Radcliffe Tony Award: डेनियल रेडक्लिफ ने जीता अपना पहला टोनी पुरस्कार, 'हैरी पॉटर' पर कही यह बात