फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs visited premand maharaj ashram virat anushka ashutosh rana hema malini

Virat-Anushka: विराट-अनुष्का के अलावा इन सितारों ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन, अब तक ये पहुंचे केली कुंज

Tue, 13 May 2025 03:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 13 May 2025 03:46 PM IST
सार

Premanand Maharaj: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। हालांकि, उनसे पहले भी कई सितारे आश्रम जा चुके हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से सितारे केली कुंज पहुंच चुके हैं।
 

विज्ञापन
Celebs visited premand maharaj ashram virat anushka ashutosh rana hema malini
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे ये सितारें - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

विस्तार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मंगलवार को प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे। कल ही दोनों मुंबई से दिल्ली आए थे। यहां पर अनुष्का और विराट ने एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब विराट और अनुष्का यहां आए हों। इससे पहले भी वह प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद ले चुके हैं। 

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अलावा भी कई सितारे प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंच चुके हैं। जानते हैं कौन-कौन से सितारे महाराज से मिलने पहुंचे हैं…

विज्ञापन

Celebs visited premand maharaj ashram virat anushka ashutosh rana hema malini
आशुतोष राणा और प्रेमानंद महाराज - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
आशुतोष राणा
अभिनेता आशुतोष राणा भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंच चुके हैं। अभिनेता ‘छावा’ की सफलता के बाद उनके आश्रम पहुंचे थे। अभिनेता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वह महाराज से बातचीत करते हुए नजर आए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने शेयर कीं कैम्पस की तस्वीरें, लिखा 'अब घर बन चुका है'

Celebs visited premand maharaj ashram virat anushka ashutosh rana hema malini
मीका सिंह और प्रेमानंद महाराज - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

मीका सिंह
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह भी राधा केली कुंज प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। सिंगर ने उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के दौरान सिंगर ने राधा नाप जप गाकर महाराज को सुनाया था।

यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: फिल्म ‘लापता लेडीज’ की ये एक्ट्रेस कान फेस्टिवल में आएंगी नजर, साथ ही दिखेंगी एक फेमस इंफ्लुएंसर

विज्ञापन

Celebs visited premand maharaj ashram virat anushka ashutosh rana hema malini
प्रेमानंद महाराज और बी प्राक - फोटो : इंस्टाग्राम

बी प्राक
सिंगर बी प्राक भी एक साल पहले वहां पहुंचे थे। बी प्राक ने कीर्तन में भी हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर उनका गाया हुआ राधा नाम जप खूब वायरल हुआ था। बी प्राक ने भी एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया था।

Celebs visited premand maharaj ashram virat anushka ashutosh rana hema malini
हेमा मालिनी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

हेमा मालिनी
दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी वृंदावन स्थित आश्रम में दर्शन करने पहुंची थी। उन्होंने प्रेमानंद महाराज का दर्शन किया। लगभग 20 मिनट तक वह वहां रहीं और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Celebs visited premand maharaj ashram virat anushka ashutosh rana hema malini
रवि किशन - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

रवि किशन
साल 2023 में अभिनेता और नेता रवि किशन ने भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे। उन्होंने एकांतिक वार्तालाप  में चर्चा की थी। 

Celebs visited premand maharaj ashram virat anushka ashutosh rana hema malini
द ग्रेट खली - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

द ग्रेट खली
डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर द ग्रेट खली वृंदावन आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मिले। उन्होंने अपनी समस्याएं उनसे साझा की और एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed