फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cannes 2025 Robert Pattinson Jennifer Lawrence Pose Together on red carpet Die My Love got Standing Ovation

Cannes 2025: रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस ने रेड कार्पेट पर दिए पोज, फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Sun, 18 May 2025 10:05 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 18 May 2025 10:05 AM IST
सार

Robert Pattinson Jennifer Lawrence: 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में शनिवार को ट्विलाइट अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन रेड कार्पेट पर उतरे। उनके साथ अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने भी पोज दिए।

विज्ञापन
Cannes 2025 Robert Pattinson Jennifer Lawrence Pose Together on red carpet Die My Love got Standing Ovation
रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस - फोटो : इंस्टाग्राम @festivaldecannes

विस्तार

78वें कान फिल्म फेस्टिवल में शनिवार को ट्विलाइट अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन रेड कार्पेट पर उतरे। उनके साथ अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने भी पोज दिए। कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म ‘डाई माई लव’ का प्रीमियर हुआ। इस दौरान दोनों की फिल्म को स्टैडिंग ओवेशन मिला।

विज्ञापन


रॉबर्ट पैटिंसन

रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस ने एक साथ पोज दिया
समारोह में रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस ने एक साथ पोज भी दिया। इस दौरान रॉबर्ट पैटिंसन ब्लैक सूट में नजर आए। वहीं, अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। 

विज्ञापन

जेनिफर लॉरेंस


यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में शख्स के ऊपर गिरा पेड़, कैसे हुई इतनी भारी चूक?
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन 
रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस की फिल्म ‘डाई माई लव’ को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इस फिल्म के प्रीमियर पर लोगों ने छह मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई। 


रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस एक साथ

जेनिफर लॉरेंस पोज देते हुए

यह खबर भी पढ़ें: Nancy Tyagi: कान के रेड कार्पेट पर फिर छाईं दिल्ली की नैंसी त्यागी, खुद से डिजाइन कर तैयार किया अपना गाउन


निर्देशक भी रहे मौजूद 
लिन रामसे द्वारा निर्देशित ‘डाई माई लव’ थ्रिलर में जेनिफर ने ग्रेस और रॉबर्ट ने जैक्सन की भूमिका निभाई है। उनके अलावा, स्टार कास्ट में लैकीथ स्टैनफील्ड, सिसी स्पेसक, निक नोल्टे और अन्य शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि मुख्य अभिनेताओं के साथ रेड कार्पेट पर निर्देशक लिन और सह-कलाकार लैकीथ भी शामिल थे।

रॉबर्ट पैटिंसन और जेनिफर लॉरेंस रेड कार्पेट पर

‘डाई माई लव’ की स्टार कास्ट

चौथे दिन इन सितारों ने की थी शिरकत
78वें कान फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन हॉलीवुड के कई दिग्गजों ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस लिस्ट में एंजेलिना जोली, थॉर की गर्लफ्रेंड ‘जेन फोस्टर’ की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री नताली पोर्टमैन, ‘ट्विलाइट’ अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट और ‘द अमेजिंग स्पाइडर मैन’ फिल्म में स्पाइडर मैन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेत्री एमा स्टोन का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed