फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   British actor Julian Sands Death confirmed after five months skeletons were found by tourists

Julian Sands: पांच महीने बाद ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स के निधन की हुई पुष्टि, सैलानियों को मिले थे कंकाल

Wed, 28 Jun 2023 07:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 28 Jun 2023 07:15 AM IST
सार

जूलियन सैंड्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने न केवल फिल्मों में बल्कि टीवी पर भी काम किया है। इंग्लैंड में जन्मे, जूलियन सैंड्स 1985 की फिल्म 'ए रूम विद अ व्यू' की सफलता के बाद हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए 1980 में कैलिफोर्निया चले गए थे।

विज्ञापन
British actor Julian Sands Death confirmed after five months skeletons were found by tourists
Julian Sands - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स के निधन की पुष्टि हो गई। अभिनेता दक्षिणी कैलिफोर्निया के बर्फीले पहाड़ों में सैर के दौरान लापता हो गए थे। पांच महीने लापता रहने के बाद मंगलवार को उनके मौत की पुष्टि हुई। सैंड्स ने 65 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

ऐसे हुई मौत का खुलासा
काउंटी शेरिफ विभाग ने बताया कि 25 जून को पैदल यात्रियों को मानव कंकाल मिले थे। यात्रियों को जहां से कंकाल मिले, यह वहीं इलाका था, जहां ब्रिटिश अभिनेता सैंड्स पांच महीने पहले लापता हुए थे। सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग ने एक बयान में बताया कि कैलिफोर्निया के पैदल यात्रियों से उन्होंने संपर्क किया था। विभाग का कहना है कि अवशेषों की पहचान के लिए उन्हें कोरोनर कार्यालय भेजा गया था। उनकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। विभाग के अनुसार, सैंड्स 13 जनवरी से गायब थे। इस दौरान वह सैन गेब्रियल पर्वत के बाल्डी बाउल क्षेत्र में हाइकिंग के लिए अकेले गए थे।

विज्ञापन

विभाग ने जारी की थी चेतावनी
जानकारी के अनुसार, माउंट बाल्डी के नीचे एक ढलान है, जो हमेशा पर्यटकों की पहली पसंद रहती है। जनवरी में मौसम विभाग ने बर्फबारी के कारण चेतावनी जारी की थी। उस वक्त तापमान 20 डिग्री फारेनहाइट तक गिर गया था। इस वजह से कई लोग वहां फंस गए थे, जिन्हें बचाया नहीं जा सका। 15 जनवरी को उनकी तलाश करते वक्त पुलिस ने फोन लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन से पता चला कि सैंड्स उसी ढलान के पास थे, जहां बर्फबारी के कारण विभाग ने चेतावनी जारी की है।  इससे यह तो साबित हो गया था कि शायद सैंड्स भी वहीं फंसे हैं। 21 जून को सैंड्स के परिवार ने लगातार तलाशी और उनकी खोज करने के लिए विभाग को धन्यवाद कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में आए नजर
जूलियन सैंड्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने न केवल फिल्मों में बल्कि टीवी पर भी काम किया है। इंग्लैंड में जन्मे, जूलियन सैंड्स 1985 की फिल्म 'ए रूम विद अ व्यू' की सफलता के बाद हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए 1980 में कैलिफोर्निया चले गए थे। इसके बाद 1989 की 'वॉरलॉक', 1990 की 'अर्चनोफोबिया', 1991 की 'नेकेड लंच',  1993 की 'बॉक्सिंग हेलेना' और 1995 की 'लीविंग लास वेगास में भी अभिनेता ने अहम भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीता। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed