फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Brad Pitt and Angelina Jolie will come to Venice Film Festival both will stay in the same hotel

Brad-Angelina: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में आएंगे ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली, एक ही होटल में रहेंगे दोनों

Sat, 03 Aug 2024 10:32 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 10:32 AM IST
सार

ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली वेनिस फिल्म फेस्टिवल में अपनी-अपनी फिल्मों का प्रचार करने आएंगे। इस दौरान दोनों एक ही होटल में ठहरेंगे।
 

विज्ञापन
Brad Pitt and Angelina Jolie will come to Venice Film Festival both will stay in the same hotel
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial/@angelinajoliesu

विस्तार

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट हॉलीवुड की सबसे मशहूर हस्तियों में शामिल हैं। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी और 2019 में तलाक ले लिया था। रिश्ता टूटने के बाद से दोनों किसी भी कार्यक्रम में आमने-सामने आने से बचते हैं और कई बार तो एक ही आयोजन में जाने से भी दूरी बनाते हैं। अगले महीने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दोनों का आना होगा, जिससे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन

Brad Pitt and Angelina Jolie will come to Venice Film Festival both will stay in the same hotel
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial

वेनिस फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत 07 सितंबर, 2024 से होगी। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों वेनिस के एक ही होटल 'सिप्रियानी' में ठहरेंगे। इसके साथ-साथ फेस्टिवल में दोनों का आमना-सामना न हो, इसके लिए भी खास इंतजाम किया गया है।

Bigg Boss OTT 3: कृतिका ने कहा- 'बिग बॉस' में आपकी असलियत दिखती है, जानें बाकी प्रतिभागियों ने क्या-क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

Brad Pitt and Angelina Jolie will come to Venice Film Festival both will stay in the same hotel
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम @angelinajolie

एंजेलिना जोली जल्द ही ‘मारिया’ फिल्म में नजर आएंगी और वो इसी के प्रचार के लिए वेनिस फिल्म फेस्टिवल आ रही हैं। यह फिल्म ओपेरा गायिका मारिया कैलास की बायोग्राफी है, जिसमें एंजेलीना जोली मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन पाब्लो लारेन ने किया है। वहीं, स्टीवन नाइट ने इसकी कहानी लिखी है। फिल्म के अन्य कलाकारों में वेलेरिया गोलिनो और हलुक बिलगिनर भी शामिल हैं।

Arjun kapoor: 'उलझ' में जान्हवी के अभिनय के कायल हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर कह दी बड़ी बात

विज्ञापन

Brad Pitt and Angelina Jolie will come to Venice Film Festival both will stay in the same hotel
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial

ब्रैड पिट की बात करें तो वो फिल्म ‘वुल्फ्स’ के सिलसिले में वेनिस आएंगे। यह एक थ्रिलर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जॉर्ज क्लूनी ने भी अभिनय किया है। इसे 27 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में, ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बेटे पैक्स एक सड़क हादसे में चोटिल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रैड पिट अपने बेटे से मुलाकात नहीं कर पाए थे। मालूम हो कि पैक्स मूल रुप से वियतनाम से हैं और जब वो तीन साल के थे तो एंजेलिना जोली ने उन्हें गोद लिया था।

Modern Masters S S Rajamouli Review: राजामौली का अच्छा स्तुति गान, जानिए कहां चूकी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed