फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Brad Pitt and Angelina Jolie's son Pax suffered road accident people thought he was dead after bike crash

Pax Jolie-Pitt Accident: हादसे का शिकार हुए ब्रैड पिट-एंजेलीना जोली के बेटे पैक्स, लोगों को लगा था मर चुके हैं

Wed, 31 Jul 2024 11:26 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 11:26 AM IST
सार

ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली के छह बच्चों में से एक पैक्स जोली-पिट सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हुई, जिसके बाद लोगों को लगा कि उनकी मौत हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Brad Pitt and Angelina Jolie's son Pax suffered road accident people thought he was dead after bike crash
पैक्स जोली-पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @paxalbum

विस्तार

ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली के बेटे पैक्स जोली-पिट हाल ही में, एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना 29 जुलाई को हुई थी। पैक्स बाइक पर सवार थे, जिसकी कार से टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। इस हादसे के दौरान जो लोग मौके पर मौजूद थे, उन्हें ऐसा लगा कि पैक्स मर चुके हैं।

विज्ञापन

Brad Pitt and Angelina Jolie's son Pax suffered road accident people thought he was dead after bike crash
पैक्स जोली-पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @paxalbum

दुर्घटना में चोटिल होने के तुंरत बाद पैक्स जोली-पिट को लॉस एंजिल्स स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह हादसा लॉस फेलिज बुलेवार्ड में हुआ था, जो कि पैक्स की मां एंजेलीना जोली के घर के ही पास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैक्स की बाइक बहुत जोर से टकराई थी। हादसा उस वक्त हुआ था, जब वो एक चौराहे पर पहुंचने वाले थे। कार से टक्कर होते ही पैक्स जमीन पर ही पड़े रह गए, जिसे देखकर सड़क पर मौजूद लोगों को ऐसा लगा कि उनकी मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Brad Pitt and Angelina Jolie's son Pax suffered road accident people thought he was dead after bike crash
पैक्स जोली-पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @paxalbum

हादसे वाली जगह पर जो लोग मौजूद थे, उन्हें लग रहा था कि पैक्स के दिमाग से काफी खून बह गया, जिसके चलते वो चिंता में डूबे हुए थे। हादसे को लेकर बताया गया कि टक्कर के बाद पैक्स की बाइक को कोई नुकसान नहीं हुआ। साथ हादसे से पहले भी उनकी बाइक में किसी तरह की कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही थी।

Saiyami Kher: ट्रायथलॉन आयरनमैन रेस में हिस्सा लेंगी सैयामी, ट्रेनिंग के साथ जारी रखेंगी आगामी फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन

Brad Pitt and Angelina Jolie's son Pax suffered road accident people thought he was dead after bike crash
पैक्स जोली-पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @paxalbum

पैक्स जोली-पिट की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मालूम हो कि ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली छह बच्चों के माता-पिता हैं। साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। उनके बच्चे जहरा और शिलोह अपने नाम से 'पिट' सरनेम को हटा चुके हैं और विविएन ने भी हाल ही में, ऐसा ही करने का फैसला लिया था।

Kriti Sanon: कृति अपनी बहन के साथ ग्रीस में मना रही हैं छुट्टियां, अभिनेत्री ने इस पल को बताया 'गोल्डन'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed