फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor trolled for placing his hand on Priyamani waist during the screening of Ajay Devgn Maidaan

Maidaan: मैदान की स्क्रीनिंग में बोनी कपूर ने प्रियामणि के साथ की ऐसी हरकत, ट्रोल्स बोले-घटियापन की हद होती है

Wed, 10 Apr 2024 01:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 10 Apr 2024 01:13 PM IST
सार

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेत्री प्रियामणि के साथ पोज देते हुए बोनी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की जा रही है। कुछ लोगों ने निर्माता को ट्रोल करते हुए उन पर अभिनेत्री को अनुचित तरीके से छूने और उन्हें असहज महसूस कराने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
 

विज्ञापन
Boney Kapoor trolled for placing his hand on Priyamani waist during the screening of Ajay Devgn Maidaan
मैदान की स्क्रीनिंग के दौरान बोनी कपूर और प्रियामणि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलवार शाम को मुंबई में बी-टाउन सेलेब्स के मैदान की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान फिल्म की मुख्य अभिनेत्री प्रियामणि साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बोनी कपूर स्क्रीनिंग थिएटर के बाहर मेहमानों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान निर्माता ने अभिनेत्री का वेलकम किया और जब वे एक साथ पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे तो निर्माता ने अभिनेत्री के कंधे और कमर पर हाथ रखा, जो नेटिजंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
विज्ञापन


यूजर्स ने की जमकर आलोचना
सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रियामणि को गलत तरीके से छूने के लिए फिल्म निर्माता की आलोचना की है। वहीं, कई लोगों ने बोनी कपूर के चरित्र पर भी सवाल उठा दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'प्रियामणि जैसे प्रसिद्ध अभिनेत्री को इस खौफनाक आदमी के गलत व्यवहार को सहना पड़ता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं तो बस यह सोच रहा हूं यह सेट बाकी अभिनेत्रियों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा।' एक और यूजर ने लिखा, 'इनकी दो बेटियां है। सच में घटियापन की हद होती है।'
विज्ञापन


Boney Kapoor at it again
byu/saurabhagarwal8 inBollyBlindsNGossip">http://
विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor at it again
byu/saurabhagarwal8 inBollyBlindsNGossip


पहले भी हो चुके हैं ट्रोल
यह पहली बार नहीं है जब नेटिजेंस ने महिलाओं को गलत तरीके से छूने के लिए बोनी की आलोचना की है। 2023 में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) के लॉन्च के दौरान फिल्म निर्माता को गिगी हदीद की कमर पर हाथ रखकर पोज देते देखा गया था, जिसकी नेटिजंस ने खूब आलोचना की थी।

BMCM Advance Booking : बड़े मियां छोटे मियां ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल, रिलीज से पहले कमाए करोड़ों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed