फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor talks about his struggles said Sri devi supported me in a very big way She was like a rock

Boney Kapoor: श्री देवी को याद कर भावुक हुए बोनी, बोले- मेरी पत्नी बुरे वक्त में चट्टान की तरह मेरे साथ रहीं

Sun, 17 Mar 2024 11:50 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 17 Mar 2024 11:50 AM IST
सार


बोनी कपूर की महत्वकांक्षी फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में श्री देवी ने अनिल कपूर के साथ किया था। महंगे बजट से बनी यह फिल्म फ्लॉप रही और बोनी कपूर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
Boney Kapoor talks about his struggles said Sri devi supported me in a very big way She was like a rock
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


विज्ञापन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले इस निर्माता-निर्देशक को कई बार असफलताओं का भी सामना करना पड़ा है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बोनी अपने करियर के इसी उतार-चढ़ाव से लेकर अपनी दिवंगत पत्नी श्री देवी के बारे में भी खुलकर बातें करते दिखे। 

असफलता से कौन नहीं गुजरता 
एक दौर था जब बोनी कपूर की एक साथ कई फिल्में फ्लॉप कर गई थीं। इन असफलताओं की वजह से उन्हें भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा था। एक इंटरव्यू के दौरान अपने बुरे दिनों को याद करते हुए बोनी कहते हैं, 'मुझे पता था कि मैंने गलती की है तो मुझे खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। मैं उन दिनों बेहद तनावग्रस्त था, लेकिन मुझे यकीन था कि एक न एक दिन मैं इन हालात से बाहर निकल जाऊंगा। आखिर असफलता से कौन नहीं गुजरता है।'
विज्ञापन


ओटीटी पर इस हफ्ते देशभक्ति के साथ मिलेगा एक्शन का मजा
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री देवी ने दिया साथ 
बोनी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब मैंने खुद पर भरोसा करना छोड़ दिया था तब श्री ने मुझ पर विश्वास दिखाया था। वे एक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी थीं। उन्हें पता था कि मैंने गलत काम में पैसे नहीं खर्च किए थे। मुझे उनके भरोसे से हौसला मिलता रहा और मैं उस कठिन दौर से बाहर निकल ही आया। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे एक ऐसा परिवार मिला जिसने बुरे वक्त में मेरा साथ दिया।'

Saturday Box Office: 100 करोड़ी बनेगी शैतान? योद्धा ने पकड़ी रफ्तार और जानें बस्तर-आर्टिकल 370 का हाल

गलतियों से मिली सीख 
बोनी कपूर की महत्वकांक्षी फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में श्री देवी ने अनिल कपूर के साथ किया था। महंगे बजट से बनी यह फिल्म फ्लॉप रही और बोनी कपूर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। बोनी कहते हैं, 'जब मैं कठिन दौर से गुजर रहा था तब बॉलीवुड के कई फाइनांसरो ने दिल खोल कर मेरी मदद की थी। उन्होंने ने मुझ पर भरोसा दिखाया था उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है और मैंने भी अपनी गलतियों से सीख लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed