फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zubeen Death Case Shyamkanu Mahanta Another accused seek bail

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में नया मोड़, आरोपी श्यामकानू की अर्जी के बाद गरिमा गर्ग ने असम सरकार से की अपील

Sat, 17 Jan 2026 11:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 17 Jan 2026 11:18 PM IST
सार

Singer Zubeen Garg Death Case: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले आए दिन नई जानकारी सामने आती है। शनिवार को भी सिंगर की पत्नी ने असम सरकार से एक खास अपील की। यह अपील आरोपी श्यामकानू महंत की अर्जी के बाद सामने आई है। 

विज्ञापन
Zubeen Death Case Shyamkanu Mahanta Another accused seek bail
दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

असम के कल्चरल आइकन सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का मामला अब भी कोर्ट में है। इस केस में कई मोड़ आ चुके हैं। कई लोग जांच के दायरे में हैं। इस मामले में मुख्य आरोपियों में से एक श्यामकानू महंत ने शनिवार को जमानत के लिए अर्जी दी। साथ ही सिंगर के बॉडीगार्ड नंदेश्वर बोरा ने जमानत की अर्जी कोर्ट में डाली है। इस बात की जानकारी दिवंगत जुबीन गर्ग की पत्नी ने साझा की है।   

विज्ञापन


जुबीन गर्ग की पत्नी ने असम सरकार से की यह अपील
पीटीआई की खबर के अनुसार जुबीन गर्ग के केस की सुनवाई के बाद कामरूप मेट्रोपॉलिटन डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट के बाहर गरिमा सैकिया गर्ग (जुबीन की पत्नी) मीडिया से बातचीत की। गरिमा ने कहा उनके पति की मौत के समय यॉट पर मौजूद सभी लोगों को असम सरकार की जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 

जुबीन गर्ग की पत्नी ने आरोपी की जमानत याचिका पर दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

जुबीन गर्ग की पत्नी ने कोर्ट की कार्यवाही देखने के बाद कहा, ‘आज दो और आरोपियों ने जमानत याचिकाएं दायर की हैं। इस बार श्यामकानू महंत और नंदेश्वर बोरा ने जमानत के लिए प्रार्थना की।’ इससे पहले संदीपान गर्ग, अमृत प्रभा महंत और प्रबीन बैश्य ने जमानत के लिए अर्जी दी थी। गरिमा गर्ग को सरकार द्वारा नियुक्त स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर टीम पर भरोसा है। लेकिन वह कहती हैं, ‘अब मैं दोषियों के लिए सबसे कड़ी सजा चाहती हूं। इन शैतानों को मार देना चाहिए।’ 


सिंगापुर पुलिस की जांच पर क्या बोलीं गरिमा गर्ग
जब गरिमा गर्ग से सिंगापुर पुलिस की जांच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वे कहते थे कि यह एक इंडिपेंडेंट जांच है, इसका भारतीय जांच से कोई लेना-देना नहीं है।’ हालांकि जुबीन गर्ग की पत्नी ने जोर देकर कहा कि सिंगर की मौत के समय यॉट पर मौजूद सभी असमिया प्रवासियों को भारत में चल रहे केस में आरोपी बनाया जाना चाहिए। वह कहती हैं, ‘हमारा मानना है कि यॉट पर मौजूद सभी लोग जुबीन की मौत के लिए बराबर जिम्मेदार हैं। उन सभी ने घटना के बाद जुबीन को नजरअंदाज किया। 75 मिनट तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन सबको ट्रायल का सामना करना ही होगा।’ 

क्या है जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा मामला? 
सिंगर जुबीन गर्ग की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समंदर में तैरते समय रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के चौथे एडिशन में शामिल होने सिंगापुर गए थे। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्यामकानू महंत थे। असम सरकार द्वारा बनाई गई एक एसआईटी ने जुबीन गर्ग की मौत के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जुबीन की मौत को हत्या बताया था। हालांकि, सिंगापुर पुलिस ने इस मामले में किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed