फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zareen Khan’s mother hospitalized, actress urges everyone to pray for her

बॉलीवुड: जरीन खान की मां अस्पताल में हुईं भर्ती, कहा- अपनी दुआओं में याद करें

Thu, 27 May 2021 07:42 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 27 May 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Zareen Khan’s mother hospitalized, actress urges everyone to pray for her
जरीन खान-परवीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की मां परवीन खान को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। उनकी मां की डेढ़ महीने से तबीयत खराब है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ' 'मुझे पता है कि मुझे थोड़ी देर हो गई है, लेकिन मेरे जन्मदिन और ईद के लिए आपने जो प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे खेद है कि मैं व्यक्तिगत रूप से हर किसी के मैसेज का जवाब नहीं दे पा रही हूं।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan)



जरीन ने आगे लिखा, 'मैं पिछले डेढ़ महीने से अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर व्यस्त हूं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और बार- बार उनका अस्पताल आना जाना हो रहा है। वर्तमान में, वह फिर से अस्पताल में भर्ती हैं और मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि आप सभी उन्हें अपनी दुआओं में याद करें, ताकि वो जल्दी से स्वस्थ हो जाएं।'

बता दें कि जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हिंदी के अलावा जरीन पंजाबी और तेलुगू सिनेमा में भी अपना दम दिखा चुकी हैं, हालांकि बॉलीवुड में अभिनेत्री का सफर कुछ बहुत खास नहीं रहा है। बता दें कि जरीन ने हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3, अक्सर, वजह तुम हो, 1921 सहित कई फिल्मों में अपना दम दिखाया है। हाल ही में जरीन की फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' रिलीज हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed