{"_id":"59c34cb04f1c1b20688b5b50","slug":"zareen-kahn-told-she-did-not-get-a-grade-films-because-of-her-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्यों B ग्रेड फिल्में करने को मजबूर हुई सलमान की ये हीरोइन, खुद किया सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों B ग्रेड फिल्में करने को मजबूर हुई सलमान की ये हीरोइन, खुद किया सनसनीखेज खुलासा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
जरीन खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के साथ 'वीर' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं जरीन खान का कहना है कि उनके वजन की वजह से उन्हें बड़ी फिल्में नहीं मिली क्यूंकि फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के चुनाव के लिए एक शारीरिक मापदंड है।
विज्ञापन
बीबीसी के साथ बातचीत में जरीन खान ने अपने करियर के बारे में कहा, "करियर के शुरुआत में दिक्कतें हुईं। सलमान खान के साथ मुझे ड्रीम डेब्यू जरूर मिला पर मेरा संघर्ष पहली फिल्म के बाद शुरू हुआ। मुझसे कहा गया कि मैं एक दूसरी सफल अभिनेत्री की तरह दिखती हूं लेकिन मेरा वजन बहुत है।"
विज्ञापन
जरीन कहती हैं, "तब मेरा वजन राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था। कुछ साल बाद दूसरी अभिनेत्रियों ने वजन बढ़ाया तो उन्हें बहुत प्रशंसा मिली तो मुझे क्यों इससे उलट प्रतिक्रियाएं मिलीं।"
विज्ञापन
पढ़ें- 'पद्मावती' का फर्स्ट लुक, दीपिका का ये अंदाज आज तक नहीं देखा होगा
वो आगे कहती हैं, "मुझे हर तरफ से आलोचना ही मिल रही थी। मैं कैसी दिखती हूं? कैसे कपड़े पहनती हूं? मेरा घर से निकलना मुश्किल हो गया था। मुझे पता था की अगर कही फोटो खिंच जाएगी तो सिर्फ आलोचना ही होगी। मैं डिप्रेस नहीं हो सकती थी। मैंने अपने आप को संभाला क्योंकि मुझपर घर की जिम्मेदारी थी।"
जरीन खान
जरीन ने माना की सलमान खान के फिल्म में 'कैरेक्टर ढीला' आइटम गाने ने उनके करियर को नई राह दी। उन्हें काम मिलना शुरू हुआ। जरीन का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के लिए शारीरिक मापदंड है और इसी कारण उन्हें बड़ी फिल्में नहीं मिली।
वो कहती हैं, "इंडस्ट्री से बहुत सारे लोग बॉडी शेमिंग पर बोलते हैं पर वही लोग अपनी फिल्म में आपको कास्ट नहीं करते जब तक आपकी बॉडी परफेक्ट ना हो जाए। दुःख की बात है कि लोग यहां अभिनय से नहीं बल्कि वजन पर आपका हुनर आंकते हैं। कुछ फिल्मकार ये बदल रहे हैं पर अभी भी ऐसे लोग हैं, जो उन अभिनेत्रियों को ही लेते हैं जो शारीरिक रूप से फिट हों और फिल्म के लिए आई कैंडी बन सकें।"
पढ़ें- नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई के साथ प्रियंका ने पोस्ट की बेहद खूबसूरत तस्वीर
उन्होंने माना की उनके शरीर की वजह से ही वो 'ए' ग्रेड फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाई। जरीन खान का कहना है की उनके करियर में सबसे बड़ा बदलाव इरोटिक थ्रिलर 'हेट स्टोरी 3' लेकर आया जिसमें उनकी सुन्दर सुशील छवि को बदल दिया। जरीन की अगली फिल्म 'अक्सर 2' है, उन्होंने साफ किया की 'अक्सर 2' इरॉटिक थ्रिलर फिल्म नहीं है।

- फोटो : youtube
वो कहती है कि 'किसिंग फिल्मों में बहुत आम हो गया है, पर भेदभाव होता है अगर बड़े बैनर की फिल्मों में इसे बड़े अभिनेता करते है तो उन्हें 'हॉट' कहा जाता है वहीं हमारे जैसे थोड़े से नीचे के अभिनेता करते हैं तो उसे इरॉटिक नाम दे दिया जाता है।"
पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी' को मिल गया विनर, आप भी जान लें कौन हैं ये
अपने करियर के इस पड़ाव पर खुश जरीन खान शादी में दिलचस्पी नहीं रखतीं। उनका कहना है कि आजकल की शादियां टिकती नहीं और प्रेम प्रसंग में पड़कर वो अपने करियर से भटकना नहीं चाहतीं। अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित 'अक्सर 2' 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।