फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   YRF Movie Bunty Aur Babli 2 release postponed due to Coronavirus

यशराज फिल्म्स ने ‘बंटी और बबली 2’ की रिलीज डेट आगे खिसकाई, कोरोना की दूसरी लहर का असर

Thu, 25 Mar 2021 03:13 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 25 Mar 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
YRF Movie Bunty Aur Babli 2 release postponed due to Coronavirus
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स की इस साल रिलीज होने के लिए कतार में लगी दूसरी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ को लेकर आदित्य चोपड़ा बेहद उत्साहित रहे हैं। परिवार के मनोरंजन लिए बड़े ही जतन से बनी इस फिल्म को अगले महीने 23 अप्रैल को रिलीज होना था लेकिन महाराष्ट्र और देश के दूसरे हिस्सों में भी कोरोनावायरस की दूसरी लहर के प्रकोप देखते हुए ये फिल्म अब बाद में रिलीज होगी। आदित्य चोपड़ा और थिएटर मालिकों के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं। यहां तक कि सिनेमाघरों में दर्शकों को वापस लाने के लिए अनलॉक के बाद उन्होंने अपनी तमाम फिल्में सिनेमाघरों को मुफ्त में दिखाने के लिए दे दी थी। यशराज को विश्वास रहा है कि बंटी और बबली 2 पूरे भारत का मनोरंजन करेगी। यह फिल्म एक पॉपकॉर्न एंटरटेनर है जिसे पूरा परिवार देख सकता है और मज़े ले सकता है। सूत्र बताते हैं कि कोरोना के मौजूदा हालात देखते हुए वह टीकाकरण के अभियान पर नज़र रखना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि देश आने वाले दिनों में इस वायरस के फैलने को कैसे नियंत्रित करता है।

विज्ञापन

YRF Movie Bunty Aur Babli 2 release postponed due to Coronavirus
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में फिल्म इंडस्ट्री के जानकार कहते हैं, “जब आपके पास एक बड़ी फिल्म होती है, तो उसे सही समय पर रिलीज़ करना ज़रूरी होता है, ताकि वह ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँच सके। इस महामारी के बाद बड़ी फिल्में थिएटर में लोगों को आकर्षित करेंगी और हमें उनकी रिलीज़ की तारीखों को लेकर बहुत एहतियात बरतने की जरूरत है। ‘बंटी और बबली 2’ जैसी फिल्में फ़िल्म उद्योग को दोबारा शुरू करने की दिशा में एक बहुत बड़ा योगदान देंगी।“

सूत्र बताते हैं कि यशराज फिल्म्स ने 23 अप्रैल को फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ को नहीं रिलीज़ नहीं करने का फैसला किया है। फिल्म वितरकों से इस बारे में चर्चा करने पर वे कहते हैं कि ‘बंटी और बबली 2’ एक बड़े स्क्रीन की फिल्म है और इसलिए रिलीज़ करने के बेहतर समय तक इस फिल्म को रोके रखना एक बेहद समझदारी भरा कदम है। इस बात को लेकर इतनी अनिश्चितता है कि यह महामारी किस क़दर फैलेगी, अच्छी फिल्मों को रोक कर रखना और उन्हें ऐसे समय में रिलीज़ न करना ही सही रणनीति होगी। ‘बंटी और बबली 2’ ओवरसीज के लिए भी बड़ी फिल्म है इसलिए इन सभी बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

YRF Movie Bunty Aur Babli 2 release postponed due to Coronavirus
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में गली बॉय सिद्धार्थ चतुर्वेदी नए बंटी होंगे और बबली का क़िरदार शरवरी निभाएंगी। वह दो साल से इस किरदार की तैयारी में जुटी रही हैं। यह फिल्म सैफ अली खान और रानी मुखर्जी को भी एक बार फिर से साथ लेकर आ रही है और उन्हें फिल्म में असली बंटी और बबली के रूप में पेश करेगी। सैफ़ और रानी की जोड़ी काफी कामयाब रही है, इन दोनों ने इससे पहले ‘हम तुम’ और ‘ता रा रम पम’ जैसी बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं।

आदित्य चोपड़ा फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के निर्माता है और इसका निर्देशन कर रहे वरुण वी. शर्मा। वरुण की ये पहली फिल्म होगी। इससे पहले वरुण ने यशराज फिल्म्स की फिल्मों ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed