{"_id":"f5111f5524f86c79f74caecf1353756f","slug":"youngistaan-inspired-with-gandhi-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंगिस्तानः क्या ये राजीव गांधी कहानी है? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यंगिस्तानः क्या ये राजीव गांधी कहानी है?
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Sat, 29 Mar 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंगिस्तान फिल्म को देखकर लगता है कि यह राजीव गांधी और उनके जीवन की कहानी है। जानिए कैसे?
इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म यंगिस्तान भारत के एक बड़े और चर्चित परिवार की कहानी से प्रेरित है। यह कहानी कुछ हिस्सों में गांधी परिवार के राजीव गांधी और कुछ हिस्सों में राहुल गांधी से मिलती-जुलती दिखाई देती है।
फिल्म में जिस चरित्र को लीड एक्टर दिखाया गया है वह विदेश में नौकरी कर रहा है। भारत में उसके पिता प्रधानमंत्री हैं। अचानक ही उसके पिता की मृत्यु हो जाती है।
उसकी पार्टी उसे ही भारत का अगला प्रधानमंत्री चुनने का फैसला लेती है। हालांकि प्रधानमंत्री बनने के बाद उसकी राहों में कई बाधाएं आती हैं।
कुछ ऐसी ही कहानी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कहानी है। इस कहानी में फर्क बस इतना है कि इसकी कुछ बातें राहुल गांधी से भी जोड़कर देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
फिल्म में उस हिस्से को भी संकेतों में दिखाया गया है जो सोनिया गांधी के भारत में आने से जुड़ा हुआ है। अभी तक गनीमत यह रही है कि गांधी परिवार और उनके समर्थकों की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।