{"_id":"4d78b494-c704-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"yerawada-authorities-move-court-against-home-food-for-sanjay-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे जेल के जेलर और संजय दत्त में ठनी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुणे जेल के जेलर और संजय दत्त में ठनी
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 28 May 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई बम धमाके में आर्म्स एक्ट के तहत सजा काट रहे संजय दत्त को घर का खाना दिए जाने की अनुमति के खिलाफ यरवदा जेल प्रशासन ने टाडा कोर्ट में सोमवार को अर्जी दायर की है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जेल नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि अभिनेता को इस तरह की सुविधा देने की अवधि और न बढ़ाई जाए। पुणे की यरवदा जेल में रखे गए संजय को टाडा कोर्ट ने घर का खाना और दवाइयां लेने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
जेलर योगेश देसाई के मुताबिक अदालती कार्रवाई के तहत इस याचिका पर सुनवाई होगी। संजय को जेल में सुरक्षा कारणों से एक अलग सेल में रखा गया है।
हालांकि जेल प्रशासन ने अभी तक उनके काम का निर्धारण नहीं किया है। पिछली बार इसी जेल में रहते हुए उन्होंने बेंत की कुर्सियां और टोकरियां बुनी थीं।