{"_id":"5c665424bdec227f1c76be1a","slug":"yash-raj-films-announces-rani-mukherjee-starrer-mardani-2-shooting-will-start-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगी रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग, 21 साल के विलेन से करेंगी मुकाबला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द शुरू होगी रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग, 21 साल के विलेन से करेंगी मुकाबला
Fri, 15 Feb 2019 11:25 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
मर्दानी
- फोटो : फिल्म
रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म मर्दानी की सीक्वेल की शूटिंग की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फिल्म के लिए बाकी सहायक कलाकारों को चयन पूरा हो चुका है और इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है।
मर्दानी 2 में रानी एक पुलिस अधीक्षक का रोल करती दिखेंगी और इस फिल्म में उनका मुकाबला एक 21 साल के विलेन से होना जा रहा है जो बदलती तकनीक के दौर मे समाज का सबसे खतरनाक दुश्मन बन चुका है।
यशराज फिल्म्स के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग शुरू करने का मुहुर्त सोमवार 18 मार्च को निकला है और इसी दिन से हर हर महादेव के जयघोष के साथ रानी मुखर्जी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू होगा और इसके बाद फिल्म की शूटिंग मुंबई से बाहर भी करने की योजना है।
प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा इस फिल्म से एक नया निर्देशक भी लॉन्च कर रहे हैं। इनका नाम है गोपी पुथरन। गोपी ने ही पहली मर्दानी की स्क्रिप्ट लिखी थी।