फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yamla Pagla Deewana 2 first weekend collection at Box Office

'दीवानों' को मात दी 'दीवानी' ने

Mon, 10 Jun 2013 04:28 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Mon, 10 Jun 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
Yamla Pagla Deewana 2 first weekend collection at Box Office

बीते सप्ताह शुक्रवार को देओल फैमिली की फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' का कलेक्शन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। इसका मुख्य कारण था, उससे पहले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी'।

विज्ञापन


'यमला पगला दीवाना 2' ओपनिंग ब्रेक के रिकॉर्ड को तोड़ने में फेल रही। खूब प्रचार-प्रसार के बावजूद 'यमला पगला दीवाना' के सीक्वल 'यमला पगला दीवाना 2' को अधिक सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


हालांकि माना जा रहा था कि 'यमला पगला दीवाना' की तरह ही 'यमला पगला दीवाना 2' भी सफल होगी।

बेशक शुक्रवार और शनिवार के फिल्म का बिजनेस बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन रविवार को फिल्म ने ठीकठाक कारोबार किया।

1800 प्रिंट के साथ रिलीज हुई 'यमला पगला दीवाना 2' ने तकरीबन 22.50 करोड़ रूपए ही कमाएं।

शुक्रवार को जहां इस फिल्म ने तकरीबन 7.50 करोड़ का ही कारोबार किया, वहीं शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले थोड़ा कम 6.50 करोड़ रूपए ही कारोबार किया।

रविवार के दिन '...दीवाना' ने तकरीबन 8.50 करोड़ रूपयों का बिजनेस किया।

'यमला पगला दीवाना' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर नेट 24 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसा माना जा रहा है इस फिल्म का सीक्वल अपने पहले के रिकॉर्ड तोड़ देगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ये साफ जाहिर होता है कि दर्शकों ने देओल के मुकाबले रणबीर कपूर-दीपिका की जोड़ी को ज्यादा पसंद किया। गौरतलब है कि 'ये जवानी है दीवानी' पहला हफ्ता पूरा करने के पहले ही 100 करोड़ क्लब में चली गई थी।

अब देखना होगा कि 'यमला पगला दीवाना 2' इस सप्ताह क्या कमाल दिखा पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed