{"_id":"cfb480b6-cb5d-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"yamla-pagla-deewana-2-actress-kristina-akheeva","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र का साथ पाने के लिए सीखी हिंदीः क्रिस्टीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र का साथ पाने के लिए सीखी हिंदीः क्रिस्टीना
सुमेश ठाकुर/चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Jun 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेयता फिल्म के बैनर तले बनी 'यमला पगला दीवाना' का पार्ट टू तैयार है और जल्द ही सिनेमा प्रेमी बड़े परदे पर इसका आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन
फिल्म की रिलीज के साथ ही सुपर स्टार सनी दियोल के अपोजिट रोल कर रही आस्ट्रेलिया निवासी क्रिस्टीना अकीवा का भी सपना सच हो जाएगा।
सदाबहार हीरो धर्मेंद्र के परिवार के साथ काम करने के लिए इस अदाकारा ने छह माह में हिंदी सीखी है।
पहली बार हिंदी फिल्म में काम कर रही यह अदाकारा इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अमर उजाला से अपने अनुभव साझा करते हुए क्रिस्टीना ने कहा कि पहले उन्हें हिंदी की लिपि देखकर डर लग रहा था, लेकिन जब उन्होंने इसे सीखने की कोशिश की तो पाया कि इसके अक्षर ज्ञान के बाद उच्चारण में जो मजा है, वह किसी दूसरी भाषा में नहीं है।
विज्ञापन
क्रिस्टीना ने कहा कि, ,धर्मेंद्र जी के साथ काम करने का उनका पहला मौका है और उनकी ऊर्जा को सलाम करती हूं।'
क्रिस्टीना ने कहा कि 'उसका जन्म रूस में हुआ है, लेकिन उनके पालन पोषण और शिक्षा आस्ट्रेलिया में हुई है।'
मॉडलिंग से कैरियर की शुरुआत करने वाली इस अदाकारा ने एफटीवी के कई इवेंट्स में हिस्सा लिया है। इसी के साथ क्रिस्टीना ने आस्ट्रेलियाई थियेटर में भी जमकर मेहनत की है। हालांकि क्रिस्टीना ने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी और बॉबी ने उनकी बहुत मदद की।
विज्ञापन