{"_id":"5c5bc58dbdec2208b000f941","slug":"yami-gautam-comment-on-trollers-in-under-25-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रोल करने वालों पर यामी गौतम ने साधा निशाना, बोलीं- 'शोर नहीं आवाज बनो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रोल करने वालों पर यामी गौतम ने साधा निशाना, बोलीं- 'शोर नहीं आवाज बनो'
Thu, 07 Feb 2019 11:13 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
यामी गौतम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्टर आदित्य धर और प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के सुपर डुपर हिट होने के बाद इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों की लॉटरी सी निकल पड़ी है। फिल्म के हीरो विकी कौशल को वे निर्माता भी फोन कर रहे हैं, जिन्होंने उनके ऑडीशन तक रिजेक्ट कर दिए थे।
ऐसे डायरेक्टर्स भी उनके साथ चाय पर चर्चा करना चाहते हैं, जो कल तक उन्हें सेकंड लीड से आगे का कलाकार नहीं मानते थे। फिल्म की दोनों हीरोइनों यामी गौतम और कार्ति कुल्हारी को भी रोज नए ऑफर्स मिल रहे हैं और दोनों की बैठकें भी नए प्रोजेक्ट्स को लेकर खूब हो रही है। लेकिन, इस सबके बीच भी यामी गौतम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी पूरी करने में लगी हुई है।
वह सीधे अपने प्रशंसकों से मिल रही हैं और नए भारत के निर्माण के लिए नई सोच की जरूरत भी युवाओं को समझा रही हैं। बेंगलुरू में हुई अंडर 25 समिट में यामी गौतम मुख्य वक्ता रहीं और वहां पहुंचते ही फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन
समिट में यामी ने कहा, “आज की पीढ़ी पर सोशल मीडिया का अतिरिक्त दबाव है। वैसे तो यह एक बड़ा वरदान है पर इस पर निगरानी रखने की भी आवश्यकता है। मुझे लगता है जितना आप शेयर करते हैं, आपको जरूरत पड़ने पर इससे दूर रहना भी सीखना चाहिए। ट्रोल्स की बढ़ती संस्कृति को देखते हुए आप इंटरनेट पर आवाज़ बनना चाहिए न कि शोर।”