फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   yami and pulkit are coming close

ज्यादा ही करीब आ रहे हैं पुलकित और यामी

Thu, 12 Mar 2015 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,मुंबई ब्यूरो
टीम डिजिटल/अमर उजाला,मुंबई ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
yami and pulkit are coming close

पुलकित सम्राट ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी जरूर कर ली है लेकिन फिर भी वह यामी गौतम के कुछ ज्यादा ही करीब आ रहे हैं।

विज्ञापन


क्या यह सुर्खियों में आने वाली नई बॉलीवुड़ जोड़ी है? गॉसिप के गलियारों में अचानक पुलकित सम्राट और यामी गौतम का नाम साथ-साथ गूंजने लगा है।

खास बात यह है कि पुलकित ने कुछ ही समय पहले अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी की है! असल में पुलकित और यामी इन दिनों निर्देशक दिव्या खौंसला कुमार की फिल्म 'सनम रे' की शूटिंग कर रहे हैं।


सैट पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों की जोड़ी तो जमती है, लेकिन उनके बीच नजदीकियां काफी हैं। वे केवल अच्छे दोस्त ही नहीं हैं।

इस लव स्टोरी में दोनों पर पिछले दिनों एक चुंबन दृश्य फिल्माया गया और वे इसे लेकर बहुत ही सहज थे। इसके अलावा कैमरे के पीछे भी दोनों के लंबा समय साथ गुजराने की चर्चा भी है।
विज्ञापन


अब देखना यह है कि क्या यह सिर्फ फिल्म से पहले होने वाली अफवाहें भर है या फिर इसमें कुछ सच्चाई भी है। वक्त आने पर जवाब मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed