फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Writer Rajat Aroraa Written Captain Marvel Hindi Dialogue

बॉलीवुड के इस राइटर ने लिखे हैं 'कैप्टन मार्वल' के हिंदी डायलॉग

Thu, 07 Mar 2019 11:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 Mar 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Writer Rajat Aroraa Written Captain Marvel Hindi Dialogue
Rajat Aroraa

आठ मार्च को रिलीज होने वाली  मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली एकल महिला सुपरहीरो फिल्म 'कैप्टन मार्वल' के हिंदी डायलॉग बॉलीवुड के एक मशहूर राइटर ने लिखे हैं। ये राइटर हैं 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' की स्क्रिप्ट लिखने वाले लेखक रजत अरोड़ा। रजत इस फिल्म के डायलॉग लिखते हुए काफी एक्साइटेड थे। कैप्टन मार्वल फिल्म के हिंदी डब वर्जन डायलॉग लिखने वाले अरोड़ा ने बताया कि जब मुझे 'कैप्टन मार्वल' के लिए हिंदी में संवाद लिखने का प्रस्ताव मिला तो मैं हैरान रह गया था। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा पहली मार्वल महिला सुपरहीरो फिल्म होने के कारण यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है और मैंने फिल्म की भावनाओं और सार को बरकरार रखने का प्रयास करने के साथ ही हिंदी दर्शकों के लिए इसे प्रासंगिक बनाने की भी कोशिश की है। 

रजत ने कहा मैं हमेशा से ही मार्वल सुपरहीरो फिल्मों का फैन रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि जब दर्शक 'कैप्टन मार्वल' को देखेंगे तो मेरे लिखे संवादों को पसंद करेंगे। भारत में शुक्रवार को रिलीज हो रही कैप्टन मार्वल अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का निर्देशन एना बोडेन और रियान फ्लेक ने किया है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली एकल महिला सुपरहीरो फिल्म में ब्री लार्सन को मुख्य किरदार कैरल डेनवर्स के रूप में देखा जा सकेगा। 1968 में डेनवर को मार्वल कॉमिक की किताबों से परिचित कराया गया था। जो एक दुर्घटना का शिकार हो जाने के कारण सुपर पावर और उड़ान भरने की क्षमता जैसी शक्तियां पा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed