फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   WPL 2023 Opening Ceremony ap dhillon trolled on social media for lip syncing in live performance

WPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में एपी ढिल्लों ने लाइव परफॉर्मेंस की बजाए किया लिप-सिंक! जमकर हुए ट्रोल

Sun, 05 Mar 2023 11:26 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 05 Mar 2023 11:26 AM IST
सार

बीते दिन नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में वूमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में एपी ढिल्लों परफॉर्मेंस देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने ब्राउन मुंडे, बहाने, तेरे ते और पागल जैसे गानों से स्टेज पर आग लगा दी।

विज्ञापन
WPL 2023 Opening Ceremony ap dhillon trolled on social media for lip syncing in live performance
एपी ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों बहुत मशहूर गायक हैं। ‘ब्राउन मुंडे’, ‘इंसेन’ और ‘एक्सक्यूज’ जैसे मशहूर गानों को अपनी आवाज में पिरोने वाले एपी ढिल्लों की एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस सिंगर का हर गाना सुनने के लिए बेताब रहते हैं। एपी ढिल्लों को अमृतपाल सिंह ढिल्लों के नाम से भी जाना जाता है। बीते दिन नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में वूमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में एपी ढिल्लों परफॉर्मेंस देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने ब्राउन मुंडे, बहाने, तेरे ते और पागल जैसे गानों से स्टेज पर आग लगा दी। लेकिन शायद कुछ लोगों को उनकी परफॉर्मेंस रास नहीं आई है, और सिंगर पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।

विज्ञापन


फैंस ने लगाया लिप-सिंकिंग का आरोप
बीते दिन वूमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी मुंबई में चल रही थी। इस दौरान जैसे ही शो की होस्ट मंदिरा बेदी ने एपी ढिल्लों के नाम की घोषणा की, उनके फैंस क्रेजी होने लगे। एपी ढिल्लों ने वूमेन प्रीमियर लीग 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए सीधे लॉस एंजेलिस से मंच पर आए थे। उन्होंने स्टेज पर आते ही जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। लेकिन कुछ देर के बार लोगों ने ध्यान दिया कि सिंगर लाइव नहीं गा रहे हैं बल्कि लिप-सिंक कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Animals In Bollywood:  अब ऑनलाइन मिलेगी फिल्मों में पशुओं के उपयोग की अनुमति, बोर्ड ने आसान की प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन






जमकर ट्रोल हुए एपी ढिल्लों
जब इसी बात को कई लोगों ने नोटिस किया तो सोशल मीडिया पर एसपी ढिल्लों को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एपी ढिल्लों को स्कैम मैन बताया। एक यूजर ने लिखा, 'एपी ढिल्लों लॉस एंजेलिस से वीमेन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में लिप-सिकिंग करने आए हैं'। कुछ ने तो ये भी कहा कि वह ढंग से लिप-सिंक भी नहीं कर रहे हैं। वह माइक पकड़ना भी भूल जा रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed