Star Studio: फॉक्स स्टार स्टूडियो हुआ स्टार स्टूडियो, अब इन फिल्मों को ओटीटी और सिनेमाघरों में करेगा रिलीज
फॉक्स स्टार स्टूडियो को नई विजुअल आइडेंटी के साथ रीब्रांड कर स्टार स्टूडियो कर दिया गया है। स्टूडियो की ओर से पहले ही कुछ फिल्मों की घोषणा हो चुकी हैं, वहीं आने वाले हफ्तों और महीनों में कई और फिल्मों की घोषणा होने वाली है, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फॉक्स स्टार स्टूडियो देश के अग्रणी फिल्म स्टूडियो में से एक है, जिसने 'एम.एस. धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी', 'संजू', 'नीरजा', 'छिछोरे' और कई अन्य ऐसी बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। आज फॉक्स स्टार स्टूडियो की ओर से घोषणा हुई कि अब इसे एक नई विजुअल आइडेंटी के साथ रीब्रांड कर स्टार स्टूडियो कर दिया गया है। इस ब्रांड रिफ्रेश के साथ, स्टार स्टूडियोज फिल्मों को कटिंग इज टेक्नोलॉजी के साथ थिएटर और सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश करेगा।
नए जमाने के स्टोरीटेलर, टैलेंट और क्रिएटिव माइंड्स के साथ जुड़ते हुए, स्टार स्टूडियोज ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’, ‘बबली बाउंसर’, ‘गुलमोहर’, 'हृदयम' का रीमेक और कई अन्य फिल्मों के साथ दर्शकों के लिए हर तरह की कहानी को आगे भी लाना जारी रखेगा। इन फिल्मों के बाद स्टूडियो की कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
कई और फिल्मों की होगी घोषणा
डिज्नी स्टार के स्टूडियो प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने कहा कि स्टार स्टूडियो के साथ, हमारा लक्ष्य क्रिएटिव माइंड्स के साथ मिलकर दर्शकों के लिए बेहतरीन कहानियां पेश करने का है। हम अलग-अलग कहानियों पर काम कर रहे हैं, जो पारिवारिक कहानियों से लेकर हर जोनर को ध्यान में रखकर बन रही हैं। इसके अलावा हमें स्टार स्टूडियो में एक सहयोगी वातावरण बनाने की खुशी है, जो सिनेमैटिक एक्सपीरियंस और डायरेक्ट-टू-डिजिटल फिल्मों में थिएटर एक्सपीरियंस बनाने में मदद करता है। हम इनमें से कुछ फिल्मों की घोषणा पहले ही कर चुके हैं, वहीं आने वाले हफ्तों और महीनों में कई और फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं।
ये फिल्में होने वाली हैं रिलीज
- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा – इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। वहीं, फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म को स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।
- बबली बाउंसर - मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद अहम रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म स्टार स्टूडियो और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
- गुलमोहर - राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, मनोज वाजपेयी, सिमरन ऋषि बग्गा, अमोल पालेकर और सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इसको स्टार स्टूडियो, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और ऑटोनॉमस वर्क्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।
- हृदयम का रीमेक – यह मलयालम भाषा में रिलीज हुई एक लव स्टोरी है, जिसका रिमेक बनने वाला है। इस फिल्म को भी स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहे हैं।