{"_id":"c21895c0-1918-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"will-yash-chopras-dream-remain-unfulfilled","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या अधूरा रहा जाएगा यश चोपड़ा का सपना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या अधूरा रहा जाएगा यश चोपड़ा का सपना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Oct 2012 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश चोपड़ा अपनी आखिरी निर्देशित फिल्म 'जब तक हैं जान' के लिए एक खास रोमांटिक गाना शूट करने स्वीजरलैंड जानेवाले थे। लेकिन चूंकि वे लगातार बीमार हैं और अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, उन्हें डॉक्टर ने सफर करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
अब इस गाने की शूटिंग संभवत: भारत में ही की जायेगी। क्योंकि फिल्म की रिलीज में भी अब अधिक वक्त नहीं है। यश चाहते हैं कि यह गाना उनके बेटे आदित्य शूट करें। क्योंकि यश मानते हैं कि आदित्य उनकी सोच को सही तरीके से परदे पर उतार पायेंगे।
विज्ञापन
हालांकि अब तक आदित्य ने इस बात पर मंजूरी नहीं दी है। अभी भी यश चोपड़ा के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन अगर यश पूरी तरह ठीक नहीं होते हैं तो अंतत: आदित्य ही इसे शूट करेंगे।
विज्ञापन
हालांकि यश चोपड़ा इस गाने को खास तरीके से स्वीजरलैंड की वादियों में शूट करना चाहते थे। फिलहाल हम तो यही कामना करेंगे आप जल्द से जल्द ठीक हो जायें यश जी।