Bollywood: मां बनने के बाद क्या फिल्मों में काम करेंगी सोनम कपूर? पिता अनिल कपूर ने बताई आगे की योजना
अनिल को विश्वास है कि सोनम अपने बच्चे की अच्छी परवरिश करेंगी। अनिल ने कहा कि उन्हें यह एस्थेटिक सेंस उनकी मां, नानी और मौसी से मिला है। घर की सारी महिलाएं एक अच्छी मां, बीवी और हाउसमेकर हैं।
विस्तार
एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से आजकल सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ वह कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं जिसे उनके फैंस ने बहुत पसंद किया है। उनके पिता अनिल कपूर भी नाना बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अनिल को विश्वास है कि सोनम अपने बच्चे की अच्छी परवरिश करेंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि सोनम कैसी मां बनेंगी? इस पर बिना वक्त लिए उन्होंने कहा, 'सोनम हर काम बहुत ही परफेक्शन के साथ करती है। वह एक अच्छी मां बनेगी।'
सोनम की तारीफ करते हुए अनिल ने आगे कहा कि उन्हें यह एस्थेटिक सेंस उनकी मां नानी और मौसी से मिला है। घर की सारी महिलाएं एक अच्छी मां, बीवी और हाउसमेकर हैं। उम्मीद है कि सोनम भी इन सभी के जैसी ही होंगी।
अनिल कपूर ने आगे कहा, 'निजी जीवन के साथ ही प्रोफेशनल फ्रंट पर भी सोनम बेहतर है। मां बनने के बाद वह परिवार की दूसरी महिलाओं की तरह वर्किंग मदर की भूमिका निभाएगी। सोनम अपने प्रोफेशन से बहुत प्यार करती है। वह एक अच्छी एक्ट्रेस तो है ही साथ ही वह एक अच्छी बीवी और बेटी भी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अच्छी मां भी बनेगी। बच्चे के जन्म के बाद वह फिर से अपने काम पर लौटेगी और अच्छी फिल्में करेगी।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम को आखिरी बार फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।