{"_id":"1129f4f738dae87c18a66f122640a0b8","slug":"will-go-to-salman-prison-in-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में बढ़ सकती है सलमान की मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिसंबर में बढ़ सकती है सलमान की मुश्किल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Nov 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की सत्र अदालत ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हिट एंड रन मामले का ट्रायल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए। जज ने मामले की सुनवाई में ना शामिल होने के कारण सलमान खान पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन
जज डीडब्लयू देशपांडे ने कहा कि सलमान खान को अदालत में मौजूद रहने का आदेश दिया गया था, फिर भी वह नहीं आए। हालांकि कोर्ट ने उन्हें आगे की कुछ सुनवाइयों में शामिल न होने की छूट देदी। उन्हें तीन दिसंबर को अदालत में मौजूद रहना पड़ेगा, उस दिन दो गवाहों की पेशी भी होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हिट एंड रन मामला 10 से चल रहा है। लेकिन मामले में अभी गवाही भी नहीं पूरी हो पाई है।
सलमान पर दो संगीन मामले
सलमान पर दो बहुत संगीन आरोप हैं। एक तो जोधपुर का काला हिरण मामला और दूसरा मुंबई का हिट एंड रन केस। इन दो केस की वजह से सलमान को अदालत में सुनवाई के लिए जाना पड़ता है। दोनों ही मामलों की पुष्टि पर भारी सजा है।
विज्ञापन
ऐसे में सलमान की फ्लोर पर आने वाली फिल्मों से लेकर उनकी शादी का मसला भी खटाई में जा सकता है। आज फिल्म इंडस्ट्री का हजार करोड़ से भी ज्यादा पैसा सलमान खान की फिल्मों पर लगा हुआ है।
इसी महीने सलमान ने अपनी बहन अर्पिता की चर्चित शादी भी निपटाई है।