{"_id":"1d46bdbe-49c5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"why-salman-follow-aamir","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः सलमान क्यों चले आमिर की राह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः सलमान क्यों चले आमिर की राह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Dec 2012 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान के बाद अब एक और खान का नाम फिल्मों की दखलंदाज़ी से जुड़ गया है। यह नया नाम अपने सल्लू भाई का है। यह बात उन्होंने खुद स्वीकार की। सलमान कहते हैं कि 2007 में मेरी फिल्म 'वीर' बॉक्स ऑफिस पर ढेर गयी। उसके बाद से मैने फैसला लिया कि अपनी फिल्म का फाइनल कट मैं ही देखूं। मुझे याद है 'वीर' की एडिटिंग करते हुए मैंने फिल्म को काटकर एक घंटे 55 मिनट करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
जब फिल्म रिलीज़ हुई तो वह ढाई घंटे की थी। अगर फिल्म की फाइनल कट मैं उस वक़्त देख लेता तो शायद यह फिल्म एक घंटे 55 मिनट की ही होती। हो सकता कि तब यह फिल्म दर्शकों को पसंद भी आती। उस वक्त मैंने सोचा की यदि आमिर अपनी फिल्मो में दखल देते हैं तो अच्छा करते हैं। सलमान खान ने कहा कि किसी फिल्म में दर्शक आने की सबसे बड़ी वजह उसके नायक होते हैं। दर्शक हमारे ही पोस्टर देखकर टिकट खरीदता है।
विज्ञापन
ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी फिल्मों में दर्शकों के साथ न्याय करने की कोशिश करें। सलमान खान ने कहा कि 'वीर' के बाद से मैने जितनी फिल्मी की उनकी फाइनल एडटिंग के वक्त मैं सक्रिय रूप से मौजूद रहा। जहां तक हो सका मैने सीन को बेहतर करने के सुझाव भी दिए। सलमान कहते हैँ कि यदि फिल्म को मनोरंजक बनाने के लिए मुझे फिल्म में दखलंदाजी करनी पड़े तो मैं जरूर करूंगा।
विज्ञापन
अब करन क्यों नहीं चाहते अजय से पंगा
अक्षय गोवा में मनाएंगे टि्वंकल का बर्थडे
जॉन अब्राहम क्यों बन जाते हैं सबके कोच
खल्लास गर्ल की इस तरह होगी वापसी