फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why Khila Nand Jha from bihar wants to meet sonu sood and salman khan read full details inside

Sonu-Salman: सोनू सूद और सलमान खान से मिलकर अपना दर्द बताना चाहते हैं खिला नंद झा, बोले- 'कर्ज ने तोड़ दी कमर'

Sun, 06 Aug 2023 05:18 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 06 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और सलमान खान लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। कोरोना काल में सोनू सूद लोगों का सहारा बनकर सामने आए। अब बिहार के खिला नंद झा ने सोनू सूद और सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Why Khila Nand Jha from bihar wants to meet sonu sood and salman khan read full details inside
सोनू सूद और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और सलमान खान लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। कोरोना काल में सोनू सूद लोगों का सहारा बनकर सामने आए। काफी लोग सलमान और सोनू सूद से मदद के लिए सम्पर्क करते रहते हैं। अब बिहार के खिला नंद झा ने सोनू सूद और सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है। खिला नंद कर्ज में डूबे हुए हैं। वह सलमान खान और सोनू सूद से मिलकर उन्हें अपनी परेशानी बताना चाहते हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1970 और 80 के दशक में खिला नंद झा ने बिहार में एक सामाजिक क्रांति की अलख जगाने का काम किया था। उन्होंने समाज के खिलाफ जाकर एक दलित लड़की से शादी कर ली थी। उन्हें अपनी पसंद की लड़की से शादी करने पर उत्पीड़न और तानों का सामना करना पड़ा। इसके चलते उन्होंने काफी संघर्ष किया। वह भूख हड़ताल पर बैठे। यहां तक  कि उन्होंने संसद तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन अब पत्नी की मौत ने उन्हें तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Why Khila Nand Jha from bihar wants to meet sonu sood and salman khan read full details inside
सलमान खान, सोनू सूद - फोटो : Instagram

खिला नंद झा ने बताया कि उनकी 62 वर्षीय पत्नी मिनोती की लकवा की वजह से मौत गई गई। पत्नी के इलाज में काफी खर्च आया। जिसके चलते उन्हें कर्ज लेना पड़ा।  उनके ऊपर करीब 12 लाख रुपए का कर्जा है। वह अपने छोटे बेटे पवन कुमार के साथ मुंबई में रहते हैं। उन्हें आस है कि कोई ऐसा व्यक्ति उन्हें मिले जो उनके कर्ज चुकाने में मदद कर सके।

विज्ञापन

खिला नंद झा सलमान खान और सोनू सूद से आस लगाये बैठे हैं। उन्हें लगता है कि जब वह इनसे मिलकर अपनी परेशानी को बताएंगे तो अभिनेता उनकी परेशानी को समझेंगे। वह फिलहाल काफी परेशान हैं, उन्हें लगता है कि सलमान या सोनू उनकी मदद जरूर करेंगे।

 यह भी पढ़ें: फिल्म 'डार्लिंग्स' को एक साल हुआ पूरा, आलिया भट्ट ने BTS वीडियो शेयर कर याद की ताजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed