फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   why karan go set of salman film

करन क्यों पहुंचे 'दबंग-2' के सेट पर

Fri, 09 Nov 2012 11:34 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Nov 2012 11:34 AM IST
विज्ञापन
why karan go set of salman film

आजकल दोस्ती और दुश्मनी निभाने का मौसम चल रहा है। शाहरुख़ को अपना भाई, जिगरी दोस्त और मेंटर कहने वाले फ़िल्मकार करन जौहर शाहरुख़ के नंबर एक दुश्मन सलमान खान से इन् दिनों नजदीकियां बढ़ाते नज़र आ रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म में सलमान को रोले ऑफर करने वाले करन अब सलमान की फिल्म के सेट पर पहुंच गए हैं। हाल ही में करन सलमान की फिल्म 'दबंग-2' के सेट पर गए थे । खास बात यह है की दबंग के सेट पर करण ने सलमान के परिवार यानि बहन अलवीरा ,अर्पिता और जीजा अतुल के साथ भी समय बिताया। महबूब स्टूडियो में शाम के 5 बजे करण पहुंचे और वहां पर 2 घंटे से ज्यादा समय तक रहे।
विज्ञापन


इस सेट पर वह करीना से भी मिले जो शादी के बाद पहली बार कैमरे का सामना कर रही थी । सेट पर उन्होंने सलमान के साथ जामकर बातें की । आइटम गीत फेविकोल पर अपनी राय भी दी। सूत्रों की माने तो सलमान भी करण के साथ बेहद सहज थे । दोनों एक दूसरे की कंपनी को साफ़ तौर पर एन्जॉय कर रहे हैं यह बात उन दोनों को देखकर साफ़ नज़र आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे सलमान के साथ करण ने अपने रिश्ते हमेशा ही बेहतरीन बताये हैं। हाल ही में करण ने यह बात कही थी कि वे शाहरुख़ ही नहीं सलमान के भी फैन हैं और उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। अब करण का अचानक सलमान के सेट पर पहुंचना क्या गुल खिलाएगा यह देखना दिलचस्प होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed