{"_id":"37d92e44743ad8ef9238748b27605481","slug":"why-is-nawazuddin-siddiqui-and-irrfan-khan-angry-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरफ़ान और नवाज़ुद्दीन क्यों हैं एक-दूसरे से खफा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफ़ान और नवाज़ुद्दीन क्यों हैं एक-दूसरे से खफा?
Updated Thu, 26 Feb 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता इरफ़ान खान की फ़िल्म 'क़िस्सा' और नवाज़ुद्दीन सिद्दिक़ी की फ़िल्म 'बदलापुर' हाल ही में रिलीज़ हुई। बदलापुर को जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला, वही इरफ़ान की फिल्म क़िस्सा को भी ख़ूब वाहवाही मिली।
विज्ञापन
इरफ़ान खान और नवाज़ुद्दीन आख़िरी बार एक साथ फिल्म 'लंच बॉक्स' में दिखे थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ की ये दोनों कलाकार एक दूसरे का नाम सुनते ही भड़क जाते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान एक महिला पत्रकार ने जब इरफ़ान के सामने नवाज़ुद्दीन का नाम लिया तो वो इंटरव्यू छोड़ कर चले गए। वही दूसरी तरफ़ अंग्रेजी अख़बार डीएनए को दिए इंटरव्यू में नवाज़ुद्दीन ने कहा कि वो बहुत 'इर्रिटेट' हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैं बहुत चिड़ जाता हूँ जब लोग मेरी तुलना इरफ़ान खान से करते हैं। वो मेरे सीनियर हैं, मैं उनकी बहुत इज़्ज़त करता हूँ। लेकिन मुझे बहुत बुरा लगता हैं जब मेरे और उनके बीच तुलना होती है।" उन्होंने कहा कि दोनों की तुलना से ऐसा लगता है कि न तो लोग मेरा काम जान पाए और न ही उनका।