अक्षय, अजय और सनी लियोनी में से कौन थामेगा ‘केला अवार्ड’?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे काम के लिए पुरस्कार की परंपरा पुरानी है, मगर हाल के वर्षों में फिल्मों में खराब काम करने को लेकर भी चुटकी लेने वाला पुरस्कार शुरू हुआ है और धीरे-धीरे इसकी पहचान बन रही है। यह है केला अवार्ड।
इस अवार्ड के लिए पिछले साल की सबसे खराब फिल्मों की दौड़ में ऐक्शन जैक्सन, हमशकल्स और किक जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं खराब अभिनय के लिए आयोजकों ने अजय देवगन (एक्शन जैक्सन), अक्षय कुमार (इट्स एंटरटेनमेंट) और सैफ अली खान (हमशकल्स) के साथ राम कपूर और रितेश देशमुख (हमशकल्स) को भी सूची में शामिल किया है।
सनी लियोनी भी केला अवार्ड की रेस में
पुरस्कार के लिए बनी हीरोइनों की सूची में बिपाशा बसु (क्रीचर, हमशकल्स), सोनाक्षी सिन्हा (हॉलीडे, एक्शन जैक्सन) और सनी लियोनी (रागिनी एमएमएस) शामिल हैं।
पिछले कई सालों से इस अवार्ड की पहचान लगातार मजबूत होती जा रही है। साल से इस साल पांचवीं बार ये अवार्ड दिल्ली में आठ मार्च को घोषित होने हैं।