फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who is this actress with Rahul Gandhi?

राहुल गांधी के साथ दिखीं ये अभिनेत्री कौन है? सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Fri, 22 Sep 2017 03:42 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Fri, 22 Sep 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
Who is this actress with Rahul Gandhi?
राहुल गांधी विदेश दौरे पर होते हैं तो भारतीय मीडिया की निगाह उन पर लगातार बनी रहती है। और इस बार तो वहां दिए गए उनके भाषण देश में काफी चर्चा का विषय बन रहे हैं।
विज्ञापन

इन भाषणों में वो कांग्रेस की खामियां तो गिना ही रहे हैं, साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार पर क़रारा हमला कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वो खुद अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और साथ ही उनके साथी नेता भी इसका ब्यौरा दे रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

लेकिन इस दौरे की एक तस्वीर खास तौर पर चर्चा का विषय बन रही है। ये तस्वीर ना तो राहुल गांधी ने पोस्ट की है और ना ही उनके किसी साथी नेता ने। ये तस्वीर 14 सितंबर को इंस्टाग्राम और टि्वटर पर पोस्ट की है एक महिला ने। इस तस्वीर में राहुल गांधी और ये महिला मुस्कुराते दिख रहे हैं। पोस्ट करने वाली महिला का नाम नतालिया रामोस। नतालिया ने टि्वटर पर तस्वीर के साथ लिखा है, ''पिछली रात वाक्पटु और जानकार राहुल गांधी के साथ...''
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है नतालिया रामोस?

Who is this actress with Rahul Gandhi?
नतालिया ने इंस्टाग्राम पर भी ये तस्वीर डाली और वहां इसके साथ लिखा, ''पिछली रात वाक्पटु और जानकार राहुल गांधी के साथ। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों और नजरियों से आए बेहतरीन सोच वाले लोगों से मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई।'' उन्होंने आगे लिखा, ''खुले दिमाग और खुले दिल के साथ ही हम इस दुनिया को बेहतर जगह बना सकते हैं। मेरा दिमाग खोलने के लिए शुक्रिया।'' सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है और लोगों की दिलचस्पी ये जानने में बढ़ती जा रही है कि ये महिला है कौन?

कहां की रहने वाली?

नतालिया का पूरा नाम है नतालिया नोरा रामोस कोहेन। वो दरअसल स्पेनिश-ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री हैं और अब उनके पास अमरीका की नागरिकता भी है।
साल 2007 में फिल्म यास्मिन और साल 2013 में आई दल डैम्ड के लिए उन्हें खास तौर पर याद किया जाता है। नतालिया का जन्म साल 1992 में स्पेन के मैड्रिड शहर में हुआ था।

उनकी मां ऑस्ट्रेलियाई हैं

उनकी मां ऑस्ट्रेलिया से हैं और पिता स्पेनिश पॉप सिंगर जुआन कार्लोस रामोस वकेरो हैं जिन्हें इवान नाम से जाना जाता है।
वो जब दो साल की थी तब ऑस्ट्रेलिया पहुंची और बाद में मियामी पहुंचीं, जहां उनकी परवरिश हुई। साल 2016 में उन्होंने अमरीकी नागरिकता ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed