फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Sunil Dutt had tears in his eyes after the director's scolding

बॉलीवुड: जब डायरेक्टर की डांट के बाद सुनील दत्त के आंखों में आ गये थे आंसू, फिर खाई थी यह कसम

Wed, 17 Nov 2021 08:47 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 17 Nov 2021 08:47 PM IST
सार

सुनील दत्त अपनी फिल्म का एक सीन करने में पसीना-पसीना हो गये थे। जिसके बाद उन्हें निर्देशक ने जोरों की डांट लगाई थी। फिर इंडस्ट्री के इस महान कलाकार ने ऐसी कसम खाई, जो कि किस्सा बन गया। सुनील दत्त ने करियर की शुरुआत 1955 में आई फिल्म रेलवे प्लेटफॉर्म से की थी।

विज्ञापन
When Sunil Dutt had tears in his eyes after the director's scolding
मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ नन्हें संजय

विस्तार

सुनील दत्त अपनी फिल्म का एक सीन करने में पसीना-पसीना हो गये थे। जिसके बाद उन्हें निर्देशक ने जोरों की डांट लगाई थी। फिर इंडस्ट्री के इस महान कलाकार ने ऐसी कसम खाई जो कि किस्सा बन गया। सुनील दत्त ने करियर की शुरुआत 1955 में आई फिल्म रेलवे प्लेटफॉर्म से की थी। जिसे रमेश सहगल ने डायरेक्ट किया था। यह पहला मौका था जब सुनील दत्त कैमरे के सामने अभिनय कर रहे थे। सारा सेट-अप लग चुका था और सीन एकदम तैयार था। लेकिन रोल, कैमरा और एक्शन होते ही सुनील दत्त अपनी जगह से नहीं हिले।

विज्ञापन


उनके ऐसा करने से फिर से रीटेक हुआ और डायरेक्टर यह देखकर परेशान हो गये। अब ऐसी स्थिति में डायरेक्टर का भड़कना लाजिमी था, इसलिए रमेश सहगल ने चीखते हुए सुनील दत्त से कहा कि वह कैसे मर्द हैं? इसमें घबराने की क्या बात है? निर्देशक के मुंह से यह सुनकर सुनील दत्त को बुरा लगा और अपमान महसूस हुआ।

विज्ञापन


यह भी कहा जाता है कि निर्देशक की यह बात सुनकर सुनील दत्त के आंखों में आंसू आ गये थे। वह रुआंसा होकर अपने मेकअप रूम में चले गये। इसके बाद स्थिति को भांपते हुए फिल्म के निर्देशक भी मेकअप रूम में पहुंचे और उन्हें समझाया। रमेश सहगल ने सुनील दत्त से कहा कि वह उनके पिता के जैसे हैं। उन्हें उनके भले के लिए ही डांट लगाई है। डायरेक्टर ने सुनील दत्त को समझाया कि उनकी डांट को सकारात्मक तौर पर लें और शूट पर वापस लौटें। इसके बाद सुनील दत्त ने कसम खाई की भविष्य में अगर वह कभी डायरेक्टर बनेंगे और किसी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे तो सेट पर किसी के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करेंगे। इस तरह उनकी एक कसम बॉलीवुड का किस्सा बन गया। सुनील दत्त ने बाद में अपने जमाने की मशहूर कलाकार नरगिस से विवाह किया।दोनों ने ही अपने अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed