फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Salman Khan hit Sohail Khan with stones and ran away after seeing him bleed

Bollywood: जब सलमान खान ने छोटे भाई सोहेल को मारा था पत्थर, खून देख अरबाज के साथ गये थे भाग

Tue, 21 Dec 2021 08:41 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 21 Dec 2021 08:41 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि एक बार सलमान खान ने अपने छोटे भाई सोहेल खान को पत्थर मार दिया था और खून बहता देख भाग गये थे। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने ही किया था। उन्होंने एक कॉमेडी शो में यह पूरा किस्सा सुनाया था। यह उस वक्त की बात है, जब सोहेल खान काफी छोटे थे।

विज्ञापन
When Salman Khan hit Sohail Khan with stones and ran away after seeing him bleed
सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्या आप जानते हैं कि एक बार सलमान खान ने अपने छोटे भाई सोहेल खान को पत्थर मार दिया था और खून बहता देख भाग गये थे। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने ही किया था। उन्होंने एक कॉमेडी शो में यह पूरा किस्सा सुनाया था। यह उस वक्त की बात है, जब सोहेल खान काफी छोटे थे। सलमान ने यह भी बताया था कि उन्होंने सोहेल को ही नहीं, बल्कि एक बार अरबाज खान को भी मारा था।

विज्ञापन


क्या है पूरा किस्सा?
सलमान खान का कहना था कि जब हम बच्चे थे उस वक्त तीनों भाई ‘टार्जन’ फिल्म देख रहे थे और एक गेम खेल रहे थे। इस गेम में पत्थरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। मैं खेल में इतना मग्न हो गया कि मैंने एक पत्थर सोहेल की तरफ फेंक दिया। सोहेल कूड़ेदान के पीछे गया और कुछ सेकंड बाद रोता हुआ आया। उसके माथे से खून बह रहा था। यह देख मैं और अरबाज वहां से फौरन भाग गए।
विज्ञापन


सलमान खान ने यह खुलासा 2019 में कपिल शर्मा के शो पर किया था। हालांकि, सलमान ने सोहेल को ही नहीं, बल्कि अरबाज खान को भी एक बार मारा था। खुद अभिनेता सलमान ने इस शो में कहा था कि उन्होंने एक बार छोटे भाई अरबाज को भी गलती से मार दिया था। सलमान का कहना था कि उन्होंने खेल-खेल में ही गलती से पेंसिल से अरबाज खान पर वार कर दिया था। यह पेंसिल अरबाज खान के सीने में चुभ गई थी। गौरतलब है कि सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान में काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। सलमान खान ने अपने भाईयों सोहेल और अरबाज के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है।  सोहेल खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बचपन से ही तीनों भाइयों में काफी प्यार और बॉन्डिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed