फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Malaika Arora said Salman Khan has not made me

किस्सा: 48 साल की हो गई हैं छैंया-छैंया गर्ल मलाइका, कहा था- सलमान खान ने मुझे नहीं बनाया

Sat, 23 Oct 2021 03:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 23 Oct 2021 03:07 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा शनिवार को 48वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर उनके वीडियोज और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वह अपने फिटनेस और फैशनसेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनके रोमांस की खबरें किसी से छिपी नहीं है।

विज्ञापन
When Malaika Arora said Salman Khan has not made me
मलाइका अरोड़ा और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा शनिवार को 48वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर उनके वीडियोज और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वह अपने फिटनेस और फैशनसेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनके रोमांस की खबरें किसी से छिपी नहीं है। अक्सर इस जोड़े को डेट करते हुए देखा गया है। दोनों की एक-दूसरे के साथ खूब छनती भी है। छैंया-छैंया गर्ल मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। दोनों की शादी करीब 19 साल चली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की इस पूर्व भाभी ने एक बार कहा था कि वह इंडस्ट्री में खुद से बनी हैं। उन्हें सलमान खान ने नहीं बनाया है।

विज्ञापन


कभी मलाइका अरोड़ा के नाम के साथ 'आइटम गर्ल' जुड़ गया था। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी इस छवि को सुधारा और इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरों में शुमार हुई। उन्होंने फिल्मों से लेकर रियलिटी शोज जज करने तक का सफर तय किया। मणिरत्नम की फिल्म दिल से में शाहरुख खान के साथ छैंया-छैंया डांस ने मलाइका को खूब फेमस किया। अपने एक पुराने इंटरव्यू में मलाइका का कहना था कि वह सेल्फ मेड महिला हैं। उन्हें सलमान खान ने नहीं बनाया है।

विज्ञापन

इस इंटरव्यू में मलाइका ने राखी सावंत द्वारा की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया था। राखी सावंत का कहना था कि सलमान खान की भाभी होने के कारण मलाइका को 'आइटम गर्ल' नहीं कहा जाता है। इसका जवाब देते हुए मलाइका का कहना था कि फिर तो मुझे सलमान की हर फिल्म में और उनके हर स्पेशल अपीयरेंस गाने में होना चाहिए। मुझे उन्होंने नहीं बनाया, बल्कि मैं खुद बनी हूं।

23 अक्तूबर 1973 को पैदा हुई मलाइका ने बहुत कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी साल भर की कमाई 100 करोड़ के करीब है। वह फिल्मों में एक आइटम नंबर करने के लिए तकरीबन 1.75 करोड़ रुपये लेती हैं। इसके अलावा उन्हें रियलिटी शोज में जज बनने और विज्ञापन शूट के लिए भी मोटी रकम दी जाती है। मलाइका को उनके फैंस  कई बार उनके फैशनसेंस और वॉकिंग स्टाइल के लिए भी ट्रोल करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed