फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Lata Mangeshkar said It is better not to be born again this video of singer viral after her death

Lata Mangeshkar: जब लता मंगेशकर ने कहा था, ‘फिर से जन्म न ही मिले तो अच्छा है’, निधन के बाद वायरल हुआ दीदी का ये वीडियो

Sun, 06 Feb 2022 10:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 06 Feb 2022 10:14 PM IST
सार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी तकलीफों के बारे में बात करती दिख रही हैं।

विज्ञापन
When Lata Mangeshkar said It is better not to be born again this video of singer viral after her death
लता मंगेशकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सिनेमा जगत के लिए आज का दिन काफी दुखभर रहा। भारतरत्न लता मंगेशकर ने आज सुबह 8 बजे 12 मिनट पर इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस एक खबर ने सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि पूरे देश को गम में डाल दिया। हर किसी ने लता मंगेशकर को नम आंखों से विदाई दी। सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर तमाम दिग्गजों ने लता मंगेशकर को भावुक होकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हर किसी ने स्वर कोकिला के शानदार काम की बात की। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती हुई दिख रही हैं कि वह फिर से कभी लता मंगेशकर नहीं बनना चाहतीं।

विज्ञापन


दरअसल, लता मंगेशकर के निधन के बाद सोशल मीडिया उनके इंटरव्यू का एक छोटा सा क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्वर कोकिला अपनी तकलीफों के बारे में बात करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लता जी से सवाल पूछा गया कि अगर उन्हें अगला जन्म मिलता है तो क्या वह फिर से लता मंगेशकर बनाना चाहेंगीं? इस सवाल का जवाब देने से पहले लता मंगेशकर हंसती हैं और फिर मना कर देती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bihar Vibes (@bihar_vibes)


 
वह कहती हैं, ‘मुझसे पहले भी किसी ने ये सवाल पूछा था, तो आज भी मेरे पास वही जवाब है। न ही मिले तो अच्छा है। अगर वाकई जन्म मिले मुझे तो मैं लता मंगेशकर बनना नहीं चाहूंगी। क्योंकि लता मंगेशकर की जो तकलीफें हैं वो उसको ही पता है।’ लता मंगेशकर का ये वीडियो उनके एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है।
 
बता दें कि लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर स्वर कोकिला की तबीयत में सुधार जरूर आया था लेकिन शनिवार दोपहर को अचानक ही उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। हालांकि, वह मौत से जंग नहीं जीत पाईं। रविवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed