जब कमेंट्स पढ़कर हिल गई थीं कियारा आडवाणी, ट्रोल्स की बातों पर करने लगी थीं यकीन; बताया चौंकाने वाला किस्सा
Kiara Advani on Plastic Surgery: एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इन अफवाहों के चलते वे कितना परेशान हुईं थीं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग और अफवाहों का सामना करती रही हैं। एक बार अभिनेत्री ने खुलकर बताया था कि कैसे प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों ने उन्हें इतना परेशान कर दिया था कि उन्हें खुद ही लगने लगा था कि शायद उन्होंने सच में कुछ करवाया है।
'मुझे लगने लगा था कि मैंने चेहरे के साथ कुछ कराया है'
साल 2021 में अरबाज खान के चैट शो पिंच में पहुंचीं कियारा ने सोशल मीडिया, ट्रोलिंग और अपने ऊपर होने वाले कमेंट्स को लेकर खुलकर बात की थी।
ये भी पढ़ें- ‘सीन्स को काट दिया जाता था…’, अमित बहल ने खोली बड़े स्टार्स की पोल; ऋतिक रोशन को लेकर कही बड़ी बात
कियारा ने बताया कि एक बार वह किसी इवेंट में गई थीं और वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘इतने सारे कमेंट्स आ रहे थे कि मुझे खुद ही लगने लगा था कि शायद मैंने अपने चेहरे के साथ कुछ कराया है।’
'लोगों को समझना चाहिए...'
हालांकि कियारा ने यह भी कहा कि वह ज्यादातर ट्रोल्स को नजरअंदाज करने की कोशिश करती हैं, लेकिन कई बार ऐसी बातें दिल पर असर जरूर डालती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कहती हूं कि मैं इग्नोर करती हूं, लेकिन यह खुद को बचाने का तरीका होता है। लोगों को समझना चाहिए कि हम भी इंसान हैं और हमारी भी भावनाएं होती हैं।’
कियारा आडवाणी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में साल 2014 में फिल्म ‘फुगली’ से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असली पहचान ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से मिली, जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पटानी नजर आए थे।
इसके अलावा कियारा कबीर सिंह, गुड न्यूज, ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। वे आगे ‘टॉक्सिक’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें यश भी लीड रोल में होंगे।