कब-कब नायिकाओं ने किया पूरा-पूरा एक्सपोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में आमिर ख़ान अपनी आने वाली फ़िल्म क्लिक करें 'पीके' के पोस्टर में लगभग नग्न नज़र आए। कई लोगों ने भारतीय संस्कृति की दुहाई दी और आमिर ख़ान पर अश्लीलता परोसने के आरोप लगाए। उनके ख़िलाफ़ एक याचिका भी दायर की गई जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया।
हालांकि जबलपुर की एक अदालत ने उनके खिलाफ मुकादमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। लेकिन यह निश्चित है कि इन सबका फिल्म की रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।
लेकिन कपड़े उतारकर हंगामा बरपाने वाले आमिर पहले बॉलीवुड कलाकार नहीं है। फ़िल्म और फ़ैशन जगत में इससे पहले भी कलाकारों की ये 'बहादुरी' चर्चा और विवाद का विषय बनती रही है, आइए नजर डालते हैँ इन सबपर...
ममता कुलकर्णी का टॉपलेस फोटोशूट
अपने बेहद संक्षिप्त करियर में ममता कुलकर्णी अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि फ़िल्मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए ज़्यादा चर्चा में रहीं। मशहूर फ़िल्मी पत्रिका स्टारडस्ट के सितंबर 1993 के अंक में उन्होंने टॉपलेस फ़ोटो शूट कराया।
फ़ोटो में उन्होंने अपने वक्ष स्थल को हाथों से ढंक रखा था। उस समय इस फ़ोटो शूट पर काफ़ी विवाद भी हुआ था लेकिन ममता कुलकर्णी को तात्कालिक लोकप्रियता मिल गई थी। इस फोटोशूट की वजह से ममता काफी समय तक चर्चाओं में रहीं।
पूजा ने करा लिया पेंट
90 के ही दशक में पूजा भट्ट ने भी एक ऐसे ही कारनामे को अंजाम दिया। मूवीज़ मैग्ज़ीन इंटरनेशनल नाम की इस पत्रिका के लिए पूजा भट्ट ने अपने 18वें जन्मदिन पर एक फ़ोटो शूट कराया। उन्होंने अपने शरीर पर पेंट कराकर ये शूट कराया.
उस वक़्त भी इस कवर पेज पर काफ़ी हंगामा और विवाद हुआ था। नब्बे के दशक में एक जूते के विज्ञापन में मॉडल मिलिंद सोमन और मधु सप्रे बिल्कुल नग्न नज़र आए। इस फ़ोटो शूट में दोनों ने सिर्फ़ जूते पहने हुए थे और एक अज़गर उनके गले में लिपटा हुआ था.
साल 1995 में उनके ख़िलाफ़ मुंबई पुलिस ने अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज भी किया। कई सालों बाद दोनों को बरी कर दिया गया।
कुछ और विवाद
अभिनेत्री पूनम पांडेय की पहली बॉलीवुड फ़िल्म 'नशा' के पोस्टर पर भी काफ़ी विवाद हुआ। मुंबई में कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध स्वरूप फ़िल्म के पोस्टर फाड़ डाले। तमाम विवाद के फ़ायदा फ़िल्म को नहीं मिला और ये फ़्लॉप हो गई।
साल 2013 में आई फ़िल्म 'हेट स्टोरी' का पोस्टर भी ख़ासा बोल्ड था। बंगाली अभिनेत्री पाओली डैम के बैकलेस पोस्टर पर कोलकाता में काफ़ी बवाल भी हुआ और पाओली का विरोध किया गया। हेट स्टोरी की सीक्वल फिल्म भी अपनी नग्नता की वजह से चर्चाओं में आई।