फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Arbaaz Khan Reacts On huge age gap with Wife makeup artist Sshura Khan Know Details

Arbaaz Khan: जब अरबाज ने अपने और शूरा की उम्र के फासले पर तोड़ी थी चुप्पी, कहा- 'ऐसी शादियां ज्यादा टिकती हैं'

Sun, 05 Oct 2025 08:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Oct 2025 08:21 PM IST
सार

Arbaaz Khan and Sshura Khan Age Gap: अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा ने बेटी का स्वागत किया है। अरबाज खान 58 की उम्र में दूसरी बार पिता बने हैं। बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान के बीच उम्र में काफी फासला है। एक बार अरबाज खान ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन
When Arbaaz Khan Reacts On huge age gap with Wife makeup artist Sshura Khan Know Details
अरबाज खान-शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से दूसरी शादी रचाई थी। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया और अपनी जिंदगी में शूरा का स्वागत किया। इनकी उम्र में काफी ज्यादा अंतर है। बता दें कि शादी के करीब दो साल बाद शूरा और अरबाज खान के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। एक बार फिर कपल के बीच उम्र के फासले पर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच अरबाज खान का वह जवाब भी वायरल हो रहा है, जब उन्होंने एज गैप पर रिएक्शन दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

When Arbaaz Khan Reacts On huge age gap with Wife makeup artist Sshura Khan Know Details
अरबाज खान-शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

मेकअप आर्टिस्ट हैं शूरा खान
अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा ने रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूरा ने रविवार सुबह बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, कपल की ओर से अब तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और न ही उन्होंने कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। शूरा को कल मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरबाज खान जहां एक्टर और निर्देशक हैं, वहीं शूरा खान मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियों के साथ काम किया है, जिनमें रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी का नाम भी शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

When Arbaaz Khan Reacts On huge age gap with Wife makeup artist Sshura Khan Know Details
अरबाज खान-शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोच-समझकर लिया था शादी का फैसला
एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने शूरा के साथ अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया था। अरबाज ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों की शादी अचानक नहीं हुई थी। अरबाज के मुताबिक शादी का फैसला करने से पहले उन्होंने और शूरा ने एक साथ काफी समय बिताया था। अरबाज खान ने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक पुराने इंटरव्यू में बताया था, 'मेरी पत्नी (शूरा खान) मुझसे बहुत छोटी है। ऐसा नहीं है कि वह 16 साल की हैं। वह जानती थी कि वह अपने जीवन में क्या चाहती है और मैं जानता था कि मैं अपने जीवन में क्या चाहता हूं। हमने उस एक साल में एक साथ बहुत समय बिताया, ताकि वास्तव में यह देख सकें कि हम एक-दूसरे से क्या उम्मीद करते हैं? हम क्या चाहते हैं और हम अपने भविष्य को कैसे देख रहे हैं?  शादी जैसे फैसले जल्दबाजी में नहीं लिए जाते हैं'।

विज्ञापन

When Arbaaz Khan Reacts On huge age gap with Wife makeup artist Sshura Khan Know Details
अरबाज खान-शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कितना है उम्र का फासला?
शूरा खान और अपनी उम्र के बीच बड़े अंतर पर उन्होंने लोगों के रिएक्शन पर भी बात की। अरबाज खान ने कहा था, 'ऐसा नहीं है कि हमें इसकी जानकारी नहीं थी या हमने एक-दूसरे से इसे छुपाया था। एक लड़की होने के नाते शूरा को पता था कि वह क्या कर रही हैंऔर एक पुरुष होने के नाते मुझे पता था कि मैं क्या कर रहा हूं। एक ही उम्र के दो लोग एक साथ रह सकते हैं और शायद एक साल में अलग भी हो सकते हैं। तो क्या उम्र ही एकमात्र फैक्टर है, जो रिश्तों को टिकाए रखता है? खुद से पूछिए। दरअसल, जब भी आप देखते हैं कि जिन शादियों के बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर होता है, तो उनका सक्सेस रेट भी कहीं ज्यादा होता है'। अरबाज खान और शूरा खान के बीच उम्र का करीब 23 वर्ष का अंतर है। अरबाज खान की उम्र 58 वर्ष है। वहीं, ब्रिटिश-भारतीय मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान का जन्म 18 जनवरी 1990 को हुआ। वे 35 वर्ष की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed