इन 'बौने हीरो' को हीरोइन के लिए पहनना पड़ा हील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर इन दिनों नई अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फर्जी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शाहिद की लंबाई 5 फिट आठ इंच है। संयोग से कृति भी इतनी ही लंबी हैं। अब कृति चूंकि एक्ट्रेस हैं इसलिए वह हील भी पहनती हैं। समस्या तब आ जाती है जब कृति के तीन इंच की हील पहनते ही शाहिद कपूर उनके आगे बौने लगने लगते हैं।
खबरें हैं कि फिल्म के कुछ दृश्यों में शाहिद कपूर भी हील पहनते हुए दिखेंगे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले कुछ सालों से जब हीरोइनों की लंबाई बढ़ती जा रही है तो हीरो को उनके बराबर दिखने के लिए जूतों में हील पहननी पड़ी। बॉलीवुड के तीनों खानों के लिए यह सामूहिक समस्या बन चुकी है। जानिए ऐसा कब-कब करना पड़ा हीरो को?
आमिर दिखे बहुत छोटे
'धूम3' के प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान भी आमिर को अपनी और कैट की लंबाई को लेकर कई सवालों से दो-चार होना पड़ रहा है। आमिर खुद मानते हैं कि सचमुच कैट के बराबर पंहुचने के लिए उनको कई पापड़ बेलने पड़े। हालांकि प्रमोशन के कार्यक्रम में यह साफ-साफ दिख गया कि आमिर वाकई कैटरीना कैफ से कितने नाटे हैं? इसके पहले आमिर खान को सरफरोश फिल्म में सोनाली बेंद्रे के सामने ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था।
सैफ को पहननी पड़ती है हील
सैफ अली खान को भी इधर की नायिकाओं के साथ बराबर लंबाई का दिखने के लिए हील पहननी पड़ती है। दीपिका पादुकोन के साथ उनकी दो फिल्में लव आजकल और कॉकटेल में वह दीपिका से नाटे नजर आए। कहीं कहीं पर उन्हें हील पहनाकर बराबर दिखाने की कोशिश की गई।
कुछ यही सोनाक्षी के साथ आई उनकी फिल्म 'बुलेट राजा' में भी देखने को मिला। सोनाक्षी सिन्हा की लंबाई सैफ से ज्यादा थी। जिससे तालमेल बैठाने के लिए सैफ को भी हील वाले जूते ही पहनने पड़े। फिल्म के एक प्रमोशन इवेंट के दौरान सैफ ने सोनाक्षी से उनकी और अपनी हाइट को लेकर मजाक भी करते दिखे।
सलमान के सामने आई कई बार समस्या
सलमान खान के सामने तो ऐसे मामले कई बार आए हैं। सलमान के हील पहनने की पहली बार चर्चा बीवी नंबर वन फिल्म के दौरान हुई। सलमान के सामने करीब 5 फिट 11 इंच की सुष्मिता सेन थीं। सलमान ने इस फिल्म में हील वाले जूते पहने।
वह अपनी पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ के साथ भी कुछ फिल्मों में दिखे। फिल्मों के गानों में कैट से ताल से ताल मिलाने के लिए सलमान को बकायदा हील के जूते पहनने पड़े।
सोनाक्षी सिन्हा संग जोड़ी जमाने के लिए भी उनको हील का ही सहारा लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि वह दीपिका के साथ भी फिल्म में नजर आ सकते हैं अगर ऐसा होता है तो वह भी सलमान से लंबी हैं।
शाहरुख को भी पहनना पड़ा हील
शाहरुख खान को भी अपनी हीरोइन के सामने कई बार हील पहनना पड़ा। 90 के दशक में तो ऐसे कोई समस्या नहीं आई लेकिन इधर की कई अभिनेत्रियों के सामने वह बौने हो गए।
रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू करने वाली अनुष्का फिल्म में उनसे लंबी दिखीं तो 'ओम शांति ओम' की शांति यानि दीपिका पादुकोण की हाइट भी उन पर भारी पड़ी। इन फिल्मों के गानों में शाहरुख ने हील पहनी क्योंकि गानों में उनका हीरोइन से छोटा दिखना थोड़ा खटकता।
इससे पहले 'मैं हूं न' फिल्म में सुष्मिता सेन भी उनसे लंबी दिखीं थीं। आने वाले समय में भी शाहरुख को ऐसी समस्या से कई बार वाकिफ होना पड़ सकता है। इधर आने वाली कई नायिकाएं लंबी हैं।
गोविंदा कई बार दिखे नाटे
हालांकि गोविंदा की लंबाई 5 फिट सात इंच है लेकिन वह भी कई बार लंबाई के मामलों में हीरोइनों से मात खाते रहे हैं। क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता और पार्टनर में यह साफ-साफ दिखा। इन फिल्मों की हीरोइनों क्रमशः सुष्मिता सेन और कैटरीना कैफ थीँ।
गोविंदा के सामने समस्या यह थी कि यदि हीरोइन थोड़ी सी भी लंबी रही है तो वह गोविंदा से लंबी लगने लगती है। औसत लंबाई वाली रवीना भी गोविंदा जितनी ही लंबी दिखती हैं। इन फिल्मों में गोविंदा को हीरोइन की बराबरी करने के लिए हील पहनने पड़े।