{"_id":"79ea04de44f62b3c0db5006114e50a27","slug":"watch-item-song-of-satyagrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्याग्रह का आयटम सॉन्ग \"हमरी अटरिया\" है मजेदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सत्याग्रह का आयटम सॉन्ग "हमरी अटरिया" है मजेदार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार और अन्ना आंदोलन से प्रेरित बतायी जा रही फिल्म 'सत्याग्रह' में अब आयटम सॉन्ग का तड़का भी लगेगा। इस फिल्म में ‘अय्यो जी हमरी अटरिया में’ बोल वाला आयटम सॉन्ग जोड़ा गया है।
विज्ञापन
30 अगस्त को रिलीज हो रही प्रकाश झा निर्देशित फिल्म 'सत्याग्रह' अन्ना आंदोलन और उसके बाद उपजे राजनीतिक हालातों की कहानी कहती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, करीना कपूर और मनोज बाजेपई की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन
यह फिल्म लगातार ही किसी न किसी वजह से चर्चाओं में हैं। इस फिल्म को लेकर नयी चर्चा इसमें शामिल किए गए आयटम सॉन्ग को लेकर है।
इस फिल्म में ‘अइयो जी हमरी अटरिया में’ बोल वाला आइटम सॉन्ग जोड़ा गया है। इस गंभीर फिल्म में आइटम सॉन्ग जोड़े जाने की बात पर सफाई देते हुए प्रकाश झा कहते हैं कि यह गीत भ्रष्ट लोगों के मनोविज्ञान को समझने में मददगार होगा।
विज्ञापन
‘सत्याग्रह’ में यह गीत भ्रष्ट लोगों के दबदबे और उनकी मिलीभगत का माहौल दिखाएगा। गाने के बोल जानबूझ कर व्यंग्य वाले रखे गए हैं। इस गाने में मॉडल नताशा के साथ फिल्म में लीड रोल कर रहे अजय देवगन की भी एक झलक दिखेगी।
देखिए फिल्म का गाना