Kiara Advani: 'मैडॉक' की फिल्म में नजर आएंगी कियारा आडवाणी? 'शक्ति शालिनी' को लेकर अटकलें तेज
Kiara Advani: कियारा आडवाणी जल्द ही गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा वह अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल स्त्री 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाली मैडॉक फिल्म्स अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गई है। इस फिल्म का नाम 'शक्ति शालिनी' है। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
सोशल मीडिया पर कियारा के नाम पर चल रही चर्चाओं ने अभिनेत्री के फैंस को उत्साहित कर दिया है। मैडॉक फिल्म्स अपने सुपरनैचुरल यूनिवर्स के लिए मशहूर है। फिल्म 'शक्ति शालिनी' 31 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने के लिए प्रस्तावित है। फिल्म से जुड़े अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक कियारा को फिल्म में अहम भूमिका में कास्ट करने पर विचार किया जा रहा है।
Kiara Advani: कियारा ने ऐन मौके पर दिया राम चरण को बड़ा गच्चा, थकान मिटाने को घर पर ही किया पूरा दिन आराम
एक सूत्र ने बताया, "फिल्म में एक ऐसी नायिका की जरूरत है जो ताकत के साथ नाजुकता को भी पर्दे पर प्रदर्शित सके। कियारा इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है।"
अगर सब कुछ सही रहा तो 'शक्ति शालिनी' कियारा का मैडॉक फिल्म्स के साथ पहला प्रोजेक्ट हो सकता है। पिछले साल कियारा को मैडॉक के ऑफिस में कई बार मीटिंग के लिए जाते हुए देखा गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'वॉर 2' में भी दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी होंगे। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।
संबंधित वीडियो