फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Waluscha De Sousa continued to act despite being injured

शाहरुख की ये हीरोइन बनी मर्दानी, घायल होने पर भी करती रहीं एक्शन

Wed, 04 Mar 2020 10:11 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 04 Mar 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Waluscha De Sousa continued to act despite being injured
Waluscha De Sousa - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में  नजर आ चुकीं अभिनेत्री वलूशा डिसूजा अपने काम को लेकर बेहद सख्त हैं। इसलिए उन्होंने अपनी आने वाली वेब सीरीज 'क्रैकडाउन' की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद भी शूटिंग बंद नहीं की। 

विज्ञापन


'क्रैकडाउन' एक एक्शन पैक्ड वेब सीरीज है, जिसमें वलूशा के साथ शाकिब सलीम और श्रिया पिलगांवकर मुख्य भूमिका में हैं। मंगलवार को ही लॉन्च हुए 'वूट सेलेक्ट' प्लेटफॉर्म के लिए इस वेब सीरीज को अपूर्व लखिया ने निर्देशित किया है। हिंदी सिनेमा में अपूर्व को शूटआउट एट लोखंडवाला, मिशन इस्ताम्बुल जैसी ग्रे शेड वाली फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इस वेब सीरीज 'क्रैकडाउन' के साथ वह ओटीटी पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


वलूशा ने शूटिंग के दौरान लगी चोटों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की हैं। उनके चेहरे पर लगे चोटों के निशान अपने काम के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शाते हैं। ज्ञात है कि ये एक एक्शन पैक्ड वेब सीरीज है, जिसमें वलूशा का किरदार भी पंगे लेने वाली लड़की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वलूशा पेशे से एक मॉडल हैं, और अपने करियर की इतनी शुरुआत में पूरी मारधाड़ करने वाली लड़की का किरदार निभाने के लिए वह एक नौसिखिया ही हैं। इस वेब सीरीज में काम करना वलूशा के लिए आसान नहीं था। इस सीरीज में एक्शन करने के लिए उन्हें तैयारियों के कई पड़ावों और ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। 


शूटिंग के दौरान मारधाड़ करते हुए वलूशा के पैर में मोच आ गई थी, और टखने में चोट आई हुई थी। वह इतनी परेशान थीं, कि ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं। लेकिन उन्होंने फिर भी हिम्मत नहीं हारी, और ऐसी हालत में ही अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा किया। अब देखना यह होगा कि उनकी मेहनत कितना रंग लाती है। 

सैफ और अजय देवगन के झगड़े की खबरों पर काजोल का बयान, बोलीं- वो बोलते रहते हैं, बोलते रहते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed