Siddhaanth Vir Surryavanshi: सिद्धांत के निधन से सदमे में विवेक अग्निहोत्री, हाइपर जिमिंग पर कह दी यह बड़ी बात
सिद्धांत के अचानक चले जाने से छोटे पर्दे की हस्तियों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सदमे में हैं। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक्टर के निधन की खबर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटे पर्दे की दुनिया से शुक्रवार को एक दुखद खबर सामने आई। एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने महज 46 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्कआउट के दौरान वह अचानक गिरकर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
उनके अचानक चले जाने से छोटे पर्दे की हस्तियों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सदमे में हैं। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक्टर के निधन की खबर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक्टर के निधन पर दुख जताया है साथ ही उन्होंने आज कल के हैवी वर्कआउट पर सवाल खड़े किए हैं।
Shankar Mahadevan: शंकर महादेवन डॉक्टरेट की उपाधि से होंगे सम्मानित, बर्मिंघम सिटी विश्वविद्यालय करेगा सम्मान
विवेक ने लिखा, 'यह बहुत ही दुखद है। बिना किसी चिकित्सीय सलाह के शरीर बनाने की हड़बड़ी काफी खतरनाक है। हाइपर जिमिंग एक नए तरह का पागलपन है जिसे इंस्टाग्राम की वजह से बढ़ावा मिल रहा है। इसे निश्चित रूप से रोका जाना चाहिए। समाज के लोगों को इस पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता है।'
Siddhant Veer Suryavanshi: 2001 में सिद्धांत ने रखा था छोटे पर्दे पर कदम, 'ममता' में अपने किरदार से हुए मशहूर
This so tragic & sad.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) November 11, 2022
The mad rush to build aggressive body, without any medical advise is so dangerous. Hyper-Gymming is a relatively new phenomenon which got mad impetus due to Instagram. It needs to be regulated for sure. Society needs to rethink.
Oh, Siddhanth… ॐ शांति। pic.twitter.com/bK0kDA8gIG
बता दें कि इससे पहले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ गया था। वह लंबे समय तक दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती रहे लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के करियर की बात करें तो टीवी पर उन्होंने अपना डेब्यू एकता कपूर के सीरियल कुसुम से किया था। इस सीरियल के बाद उन्होंने कृष्णा अर्जुन, कसौटी जिंदगी की, जमीन से आसमान तक, विरुद्ध, भाग्य विधाता, ममता और कायनात जैसे सीरियल में काम किया था।
Aasif Shaikh: एक्टर नहीं एथलीट बनना चाहते थे आसिफ शेख, 'भाभी जी घर पर हैं' के लिए गिनीज बुक में शामिल है नाम