आशा भोसले की संगत में संगीतकार विशाल मिश्रा को मिला नया आसमान, देखिए जुगलबंदी की EXCLUSIVE तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में सलमान खान की खोज कहे जाने वाले संगीतकार विशाल मिश्रा को अब एक नया आसमान मिल गया है। विशाल ने अपनी अगली फिल्म सांड की आंख के लिए एक बहुत ही सुरमयी गाना रिकॉर्ड किया है और इस गाने के साथ ही मशहूर गायिका आशा भोसले की हिंदी सिनेमा में दो साल बाद वापसी भी हुई है।
दिग्गज गायिका आशा भोसले इन दिनों माइक के पीछे कम ही दिखती हैं। आखिरी बार उन्होंने फिल्म बेगम जान के लिए दो साल पहले गाना गाया था। संगीतकार विशाल मिश्रा ने हाल ही में फिल्म सांड की आंख के लिए आशा भोसले के साथ गाना रिकॉर्ड किया। इस गाने का नाम रखा गया है आसमान। विशाल और आशा भोसले की ये दूसरी जुगलबंदी है।
फिल्म सांड की आंख के इस गाने के बारे में चर्चा करने पर विशाल कहते हैं, “जब हमने आशा जी के साथ ये गीत रिकॉर्ड किया तो ये मेरे लिए एक अलग ही एहसास बन गया। उन्होंने इतने लंबे समय के बाद एक फिल्म के लिए गाना गाया और इससे मुझे बहुत फर्क पड़ता है। उन्होंने मेरे लिए ये गाना गाया और ये मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है।”
विशाल का ये गाना इस बात का भी सबूत है कि कामयाबी के लिए लगातार कोशिश कितनी जरूरी है। वह कहते हैं, “मैंने सांड की आंख की पटकथा ढाई साल निर्देशक तुषार हीरानंदानी और लेखक जगदीप सिद्धू से सुनी थी। फिल्म की कहानी बहुत ही भावनात्मक है और ये मेरे मन को छू गई। मुझे एक ऐसा राग बनाना था जिसमें इसकी खासियत नजर आए। जैसे ही गाना तैयार हुआ मैं और गीतकार राज शेखर इसके लिए आशा जी को मनाने की जुगत सोचने लगे। हालांकि जब हमने आशा जी इसे सुनाया तो वह बहुत खुश हुईं।”
ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी की फिल्म 'भूल भूलैया 2' की शूटिंग शुरू